For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Benefits Of Waking Up Early in Morning: जानें सुबह जल्दी उठने के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक फायदे

03:49 PM Aug 04, 2025 IST | Bhawana Rawat
benefits of waking up early in morning  जानें सुबह जल्दी उठने के शारीरिक  मानसिक और आध्यात्मिक फायदे

Benefits of Waking Up Early in Morning: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, शिफ्ट में की जाने वाली नौकरी और सोशल मीडिया ने लोगों के सोने और उठने के समय को बिगाड़ दिया है। कुछ लोग रात भर जागते हैं फिर सुबह सो जाते हैं, जो की हेल्थ के लिए भी सही नहीं है। सुबह जल्दी उठना एक अच्छी आदत मानी जाती है, जिसे न केवल हमारे बुजुर्गों ने महत्व दिया है बल्कि आज की आधुनिक जीवनशैली और विज्ञान भी इसका समर्थन करता है।

एक व्यक्ति जो दिन की शुरुआत जल्दी करता है, वह ना केवल अपने दिन को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर पाता है, बल्कि मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से भी अधिक ऊर्जा से भरा रहता है। आइए जानते हैं सुबह जल्दी उठने के कुछ खास और जबरदस्त फायदे।

सुबह जल्दी उठने के फायदे (Early Morning Wake Up Benefits)

Benefits Of Waking Up Early in Morning
Benefits Of Waking Up Early in Morning

1. मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता बढ़ती है

सुबह का समय शांत और प्रदूषण रहित होता है। जब आप जल्दी उठते हैं, तो आपके पास शांति में बैठकर सोचने और ध्यान केंद्रित करने का सुनहरा अवसर होता है। इससे आपकी एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक स्पष्टता बनी रहती है, जिससे आप दिन भर बेहतर निर्णय ले पाते हैं।

2. स्वास्थ्य लाभ और व्यायाम के लिए समय मिलता है

जल्दी उठने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए समय निकाल सकते हैं। सुबह की ताजी हवा में टहलना, योग करना या हल्का व्यायाम करने से शरीर ऊर्जावान और फिट बना रहता है। यह हृदय रोग, मोटापा, डायबिटीज जैसी बीमारियों से भी बचाता है।

3. सकारात्मक दिन की शुरुआत

सुबह जल्दी उठकर जब आप सूर्योदय देख पाते हैं, तो एक विशेष सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। यह ऊर्जा आपको पूरे दिन प्रेरित करती है और आपके मूड को अच्छा बनाए रखती है। सकारात्मक शुरुआत का प्रभाव आपके व्यवहार, काम और रिश्तों पर भी पड़ता है।

4. उत्पादकता (Productivity) में बढ़ोतरी

जल्दी उठने वाले लोग अक्सर ज्यादा काम कर पाते हैं क्योंकि उनका दिन जल्दी शुरू होता है। उनके पास शांत वातावरण में बिना किसी रुकावट के काम करने का समय होता है। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि कार्यक्षमता भी बढ़ती है।

5. समय प्रबंधन बेहतर होता है

सुबह जल्दी उठने से आपके पास पूरे दिन की योजना बनाने और उसे व्यवस्थित करने के लिए पर्याप्त समय होता है। आप अपने कामों को प्राथमिकता के अनुसार बाँट सकते हैं और समय की बर्बादी से बच सकते हैं।

6. नींद की गुणवत्ता में सुधार

जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं, वे रात को समय पर सोने की आदत डालते हैं। इससे शरीर को पूरी नींद मिलती है और शरीर की जैविक घड़ी (Body Clock) संतुलित रहती है। इससे थकान कम होती है और आप फ्रेश महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें: रीढ़ की हड्डी मजबूत बनाएगा ‘मकरासन’, जानें अभ्यास की विधि

सुबह जल्दी उठने के आध्यात्मिक फायदे (Spiritual Benefits Of Waking Up Early)

Spiritual Benefits Of Waking Up Early
Benefits Of Waking Up Early in Morning

1. ब्रह्ममुहूर्त का महत्व

सुबह लगभग 4 बजे से 6 बजे के बीच का समय ब्रह्ममुहूर्त कहलाता है। यह समय मानसिक शांति और आध्यात्मिक साधना के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय किया गया ध्यान और जप, सामान्य समय की तुलना में कई गुना फलदायी होता है।

2. ध्यान और साधना में गहराई आती है

सुबह का समय शांत और निर्मल और विचारों होता है। ऐसे में जब व्यक्ति ध्यान या प्रार्थना करता है, तो मन जल्दी एकाग्र होता है। यह आत्मिक बल को बढ़ाता है और अंदर की चेतना को जाग्रत करता है।

3. प्रकृति से जुड़ाव महसूस होता है

सुबह जल्दी उठने पर व्यक्ति पक्षियों की चहचहाहट, हवा की ताजगी और सूर्योदय की ऊर्जा को अनुभव करता है। यह प्राकृतिक जुड़ाव हमें ईश्वर की रचना का अनुभव कराता है और हमारे अंदर श्रद्धा की भावना उत्पन्न करता है।

4. ईश्वर से संवाद का सही समय

शास्त्रों में कहा गया है कि ब्रह्ममुहूर्त में देवी-देवताओं की ऊर्जा सबसे अधिक सक्रिय होती है। इस समय की गई प्रार्थना, मंत्र जाप और भक्ति अधिक शीघ्र फल देती है, क्योंकि आत्मा उस समय शुद्ध और शांत अवस्था में होती है।

5. कर्म और आत्मा की शुद्धि

सुबह जल्दी उठकर की गई प्रार्थना, ध्यान या योग हमारी आत्मा को नकारात्मकता से मुक्त करता है। यह बुरे विचारों, आलस्य, और अज्ञानता को हटाकर सत्य, प्रेम और प्रकाश की ओर ले जाता है।

यह भी पढ़ें: मानसून सीजन में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवन

Advertisement
Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

Advertisement
×