For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bengaluru Metro: खचाखच भरी मेट्रो में लोगों ने चढ़ना नहीं छोड़ा, वीडियो देख लोग हुए हैरान

09:46 AM Oct 30, 2023 IST | Pratibha
bengaluru metro  खचाखच भरी मेट्रो में लोगों ने चढ़ना नहीं छोड़ा  वीडियो देख लोग हुए हैरान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मेट्रो में लोगों की भारी भीड़ चढ़ रही है। जिसे देखने के बाद लोग काफी ज्यादा हैरान है क्योंकि यहां हर कोई भारी मेट्रो में चढ़ने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है।

दिल्ली हो या मुंबई ट्रैफिक का हाल हर जगह एक जैसा ही है। अगर लोकल यात्रा के दौरान पैसेंजर को सीट मिल पाए तो लोग खुद को बहुत स्पेशल मान लेते हैं। कई बार तो यह भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि यात्री छोटी-छोटी बातों के लिए हाथापाई पर उतर आते हैं। ऐसे में लोग अपनी जान की बाजी लगाकर ट्रैवल करते हैं। ऐसे ही एक नजर इन दोनों हमें देखने को मिल रहा है जिसे देखकर आप काफी ज्यादा हैरान हो जाएंगे।

बताया जा रहा है यह वीडियो बेंगलुरु का है जो काफी ज्यादा क्राउडेड लग रहा है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि कोच फुल होने के बावजूद भी लोग गेट पर खड़े हुए दिख रहे हैं। एक तरफ जहां लोगों से भरा यह स्टेशन नजर आ रहा है तो वहीं कुछ लोग जबरदस्ती अंदर चढ़ने की लगातार कोशिश करते दिख रहे हैं। सही मायने में अगर देखा जाए तो यह कहना गलत नहीं होगा कि लोगों के भीतर अब सब्र नहीं बचा है।

यहां के लोगों में इतना भी सब्र नहीं बचा है कि वह 5 मिनट रुक कर दूसरी मेट्रो का इंतजार कर सके। इस क्लिप को एक्स प्लेटफार्म इंडियन टैग गाइड नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे 13 लाख से ज्यादा ज्यादा लोग देख चुके हैं। वही वीडियो पर लोगों की तरह-तरह के कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×