For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Best Indoor Plants for Home Decor: वास्तु के अनुसार घर में लगाएं ये पौधे, सुंदरता बढ़ाने के साथ देंगे कई फायदे

05:39 PM Aug 03, 2025 IST | Bhawana Rawat
best indoor plants for home decor  वास्तु के अनुसार घर में लगाएं ये पौधे  सुंदरता बढ़ाने के साथ देंगे कई फायदे

Best Indoor Plants for Home Decor: घर की सजावट में पौधों का विशेष स्थान होता है। सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो वास्तुशास्त्र के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और शांति का संचार करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन वास्तु Indoor Plants के बारे में जो आपके घर को सजाने के साथ भाग्य को भी संवार सकते हैं।

Best Indoor Plants for Home Decor

vastu plants

1. मनी प्लांट (Money Plant)

मनी प्लांट को आर्थिक उन्नति और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और धन की स्थिरता बनाए रखने में मदद करता है।

2. स्नेक प्लांट (Snake Plant)

यह पौधा बहुत कम देखभाल में भी फलता-फूलता है और वातावरण से विषैली गैसों को हटाता है। इसे वास्तु में सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है और इसे घर की दक्षिण दिशा में रखना अच्छा माना जाता है।

3. पीस लिली (Peace Lily)

यह पौधा घर में शांति और मानसिक स्थिरता लाता है। इसकी सफेद फूलों की सुंदरता सजावट में चार चांद लगा देती है। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखा जाना सबसे अच्छा रहता है।

4. अरेका पाम (Areca Palm)

यह पौधा देखने में भी बेहद सुंदर होता है और घर में एक सुकूनभरा माहौल बनाता है। इसे मुख्य हॉल या बेडरूम में लगाया जा सकता है।

5. रबर प्लांट (Rubber Plant)

वास्तु के अनुसार यह पौधा धन और समृद्धि का प्रतीक है। बड़े गमले में लगाकर इसे ड्रॉइंग रूम में रखा जा सकता है, विशेष रूप से दक्षिण-पूर्व दिशा में।

Vastu Friendly Ghar Ke Plants

vastu plants

1. तुलसी का पौधा (Tulsi Plant)

तुलसी को हिंदू धर्म में पवित्र माना गया है। वास्तु के अनुसार यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और वातावरण को शुद्ध करता है। इसे घर के उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। तुलसी का पौधा कभी भी बाथरूम या दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए।

2. एलोवेरा (Aloe Vera)

स्वास्थ्य लाभ और वास्तु दोनों दृष्टिकोण से एलोवेरा एक उत्तम पौधा है। यह नकारात्मक ऊर्जा को सोखता है और वातावरण को ठंडा रखता है। इसे उत्तर या पूर्व दिशा में रखा जा सकता है।

3. बांस का पौधा (Lucky Bamboo)

यह पौधा सौभाग्य, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक है। इसे मुख्य रूप से ड्रॉइंग रूम, ऑफिस टेबल या एंट्रेंस के पास रखा जाता है। वास्तु के अनुसार इसे पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से जीवन में खुशहाली आती है।

4. स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)

यह पौधा न केवल हवा को शुद्ध करता है बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है। इसे लटकती टोकरी में लगाकर खिड़की या बालकनी में सजाया जा सकता है।

5. जेड प्लांट (Jade Plant)

इस पौधे को भाग्य और धन का प्रतीक माना जाता है। मुख्य द्वार के पास या कार्यक्षेत्र की दक्षिण-पूर्व दिशा में इसे रखने से तरक्की मिलती है।

Vastu Plants

घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ वास्तु प्लांट्स हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और खुशहाली लाने में भी मदद करते हैं। (Best Indoor Plants for Home Decor) यदि इन्हें सही दिशा और स्थान पर लगाया जाए, तो ये पौधे आपके जीवन में सुख-समृद्धि के द्वार खोल सकते हैं।

Buri Nazar Utarne Ke Desi Nuskhe: बच्चों को नहीं लगेगी अब किसी की बुरी नजर, आजमाएं ये 5 असरदार टोटके!

Buri Nazar Utarne Ke Desi Nuskhe: अक्सर आपने सुना या देखा होगा कि जब कोई छोटा बच्चा रोता है, तो घर में दादी मां कहती हैं, “सुनती हो सोनू की मम्मी, लाडले को बुरी नज़र लगी है जरा इसकी नजर तो उतार दें। ऐसे में लोग बुरी नज़र उतारने के लिए कई तरह के टोटके करते हैं। भारतीय संस्कृति में ‘बुरी नजर’ या ‘नज़र लगना’ एक आम धारणा है, जिसे लेकर लोग कई घरेलू उपाय (टोटके) अपनाते हैं। आगे पढ़ें...

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

Advertisement
×