टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बेतिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चार गिरफ्तार

सद्दाम ने शनिचरी थाना के केनरा बैंक लूटने, पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यवसाई से एक लाख रुपया की लूट एशिकारपुर थाना क्षेत्र में लूट घटना में शामिल हैं।

02:21 PM Jul 31, 2019 IST | Desk Team

सद्दाम ने शनिचरी थाना के केनरा बैंक लूटने, पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यवसाई से एक लाख रुपया की लूट एशिकारपुर थाना क्षेत्र में लूट घटना में शामिल हैं।

बेतिया : भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाके मे अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे  व तस्करी के धंधे में संलिप्त डेढ़ किलो चरस के साथ बेतिया पुलिस ने नरकटियागंज के पोखरिया चौक से नेपाल के 10 प्रमुख अपराधियों में  से एक मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के इनरवा गांव निवासी सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया है। सद्दाम ने शनिचरी थाना के केनरा बैंक लूटने, पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यवसाई से एक लाख  रुपया की लूट एशिकारपुर थाना क्षेत्र में लूट घटना में शामिल हैं। नगर थाना क्षेत्र में हत्या को अंजाम देने के लिए शिवहर के अपने गुर्गे बुलाया  था। 
Advertisement
वहीं सिकटा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव से  मोतीलाल शाह नामक व्यक्ति को एक देशी कट्टा , तीन जिंदा कारतूस 3 खोखा व विंडोलिया  के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि नौतन थाना क्षेत्र से चोरी के दो मोटर साइकिल के साथ बृजेश साहनी व सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि करते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने प्रेसवार्ता में बताया कि सद्दाम हुसैन नेपाल के परसा जिला पुलिस का वांछित अभियुक्त है जिसको भारत व नेपाल की  पुलिस तलाश रही थी। वही सद्दाम बेतिया पुलिस जिला  के दर्जनों कांड में संलिप्त है। सद्दाम के विरूद्ध शिकारपुर थाना, शनिचरी थाना, बेतिया नगर थाना व पुरुषोत्तमपुर थाना में दर्जनों कांड दर्ज है।
Advertisement
Next Article