Bhai Dooj 2025 Vastu Tips: भाई दूज पर भाई को तिलक लगाते समय वास्तु के इन नियमों का जरुर करें पालन, बढ़ेगा आपसी प्रेम
Bhai Dooj 2025 Vastu Tips: दीपावली के 2 दिन बाद भाई दूज का पावन पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार हर भाई-बहन के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। यह अवसर भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारती हैं और वे उनके पसंदीदा व्यंजन बनाकर इस दिन को खास बनाती हैं। भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को और भी मजबूत और खुशहाल बनाने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखना चाहिए।
Tilak Ceremony Vastu Rules: तिलक लगाते समय कौन सी दिशा है सही?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, भाई दूज के दिन जब बहन अपने भाई को तिलक लगाती है तो भाई का मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। यह दिशा धन और अवसरों से जुड़ी मानी जाती है। उत्तर की ओर मुख करने से भाई को करियर में सफलता मिलती है और वह आर्थिक रूप से मजबूत होता है। इसके अलावा, तिलक लगाते समय भाई का मुख पूर्व दिशा की ओर भी किया जा सकता है। पूर्व दिशा को सकारात्मक ऊर्जा और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है।
तिलक के समय बहन का मुख किस दिशा में होना चाहिए?
वास्तु शास्त्र के जानकार कहते हैं कि जब बहन अपने भाई को तिलक लगाती है, तो उसका चेहरा हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए। ऐसा करने से ऊर्जा का संतुलन बना रहता है और यह सबसे शुभ माना जाता है।
Bhai Dooj 2025 Vastu Tips: तिलक के समय भाई की गोद में कौन-सी चीजें रखें?

वास्तु के अनुसार, तिलक लगाते समय बहन को अपने भाई की गोद में नारियल, सुपारी या पान का पत्ता रखना चाहिए। ये वस्तुएं शुभ मानी जाती हैं क्योंकि ये सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती हैं। इसके अलावा, इन चीजों को गोद में रखने से भाई-बहन के रिश्ते में मिठास और प्रेम बढ़ता है।
Bhai Dooj Traditions and Beliefs: किस दिशा में मुख नहीं होना चाहिए?

Bhai Dooj 2025 Vastu Tips: तिलक के तुरंत बाद न करें ये काम
