Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अपनी सुरक्षा के लिए खास इंतजाम कर रहे है भाईजान, गन लाइसेंस के बाद अब अपनी कार को किया अपग्रेड

जब से सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है, तब से वो अपनी सुरक्षा को लेकर और भी ज्यादा सर्तक हो गए है। गन लाइसेंस लेने के बाद अब सलमान खान ने अपनी कार को अपग्रेड कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो, एक्टर सलमान खान अब बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर से चलेंगे। इसके साथ ही जानकारी आ रही है कि सलमान खान ने अपनी कार में आरमर के साथ साथ बुलेट प्रूफ ग्लास भी लगवाया है।

03:55 PM Jul 30, 2022 IST | Desk Team

जब से सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है, तब से वो अपनी सुरक्षा को लेकर और भी ज्यादा सर्तक हो गए है। गन लाइसेंस लेने के बाद अब सलमान खान ने अपनी कार को अपग्रेड कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो, एक्टर सलमान खान अब बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर से चलेंगे। इसके साथ ही जानकारी आ रही है कि सलमान खान ने अपनी कार में आरमर के साथ साथ बुलेट प्रूफ ग्लास भी लगवाया है।

पंजाबी गायक
सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। सिद्धू मूसेवाला
हत्याकांड के बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लगातार कई समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। कुछ समय पहले सलमान खान के पिता को सलमान को जान से
मारने की धमकी देता हुआ लेटर मिला था जिसके बाद सलमान खान ने मुंबई पुलिस में गन लाइसेंस
के लिए अपलाई किया था । वेपन लाइसेंस के बाद अब सलमान खान ने अपनी सुरक्षा के लिए
एक और बड़ा कदम उठाया है।   

Advertisement

जब से सलमान खान
को जान से मारने की धमकी मिली है
, तब से वो अपनी सुरक्षा
को लेकर और भी ज्यादा सर्तक हो गए है। गन लाइसेंस लेने के बाद अब सलमान खान ने अपनी
कार को अपग्रेड कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो, एक्टर सलमान खान अब बुलेटप्रूफ
लैंड क्रूजर से चलेंगे। इसके साथ ही जानकारी आ रही है कि सलमान खान ने अपनी कार
में आरमर के साथ साथ बुलेट प्रूफ ग्लास भी लगवाया है।

लगातार मिल रही
धमकियों के बीच सलमान खान अब अपनी सिक्योरिटी को और भी ज्यादा कड़ा कर रहे है ।
अपनी सुरक्षा मे एक्टर सलमान खान कोई भी चूक नहीं चाहते है इसलिए वेपन लाइसेंस
लेने के बाद अब सलमान खान ने अपने कार को भी सुरक्षा के मद्देनजर अपग्रेड कर लिया
है।
इससे पहले सलमान खान ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर विवेक फणसालकर से
मुलाकात की थी और गन रखने के लिए अप्लाई किया है। सलमान खान ने गन लाइसेंस के लिए
अप्लाई तब किया जब उन्हें जान से मारने की धमकी देता लेटर मिला था।

 

सलमान खान सिद्धू
मूसेवाला के हत्यारे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं। खुद लॉरेंस
बिश्नोई  इस बात को स्वीकार कर चुके है कि
मूसेवाला की तरह सलमान खान को भी मारने की योजना बनाई गई थी, लेकिन इसमें उन्हें
उस वक्त सफलता नहीं मिल पाई थी। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान की हत्या
करके
1998 में हुए काले हिरण के
शिकार का बदला लेना चाहता है। इसके लिए उसने खास राइफल भी खरीदी थी
, लेकिन बाद में उसकी कोशिश नाकाम हो गई।

 दरअसल, हाल ही
में सलमान खान के पिता सलीम खान को सलमान को जान से मारने की धमकी देता हुआ लेटर
मिला। 5 जून को धमकी वाला लेटर सलमान खान के पिता सलीम खान के गार्ड को मिला था। सलीम खान मॉर्निंग
वॉक करने के बाद बेंच पर बैठे हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें
, तो इस लेटर में लिखा था कि सलमान का भी सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल कर दिया
जाएगा। इस लेटर के बारे में सलमान खान ने पुलिस को जानकारी दी और अपनी
सुरक्षा को देखते हुए वेपन लाइसेंस के लिए अप्लाई कर दिया था। 

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement
Next Article