Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra में शामिल होंगे Akhilesh Yadav, बीजेपी ने कही ये बात

10:34 AM Feb 07, 2024 IST | NAMITA DIXIT
Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में अमेठी या रायबरेली में शामिल होंगे। बता दें मंगलवार शाम एक पत्र जारी कर उन्होेंने इसकी जानकारी दी।

सपा प्रमुख के इस फैसले पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि यूपी में सपा और कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। ब्रजेश पाठक ने कहा- यह 'अन्याय यात्रा' है, न्याय यात्रा नहीं। यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है।

Advertisement

कांग्रेस को बधाई देते हुए निमंत्रण स्वीकार कर लिया

आपको बता दें अखिलेश ने मंगलवार को राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का निमंत्रण मिलने की बात स्वीकार की। उन्होंने कांग्रेस को बधाई देते हुए निमंत्रण स्वीकार कर लिया।

कांग्रेस के न्योता को सपा प्रमुख ने स्वीकारा

दरअसल, सपा प्रमुख ने यात्रा के 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद अमेठी या रायबरेली में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है। उन्होंने उम्‍मीद जताते हुए कहा कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में प्रवेश करके पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की रणनीति से जुड़ेगी और हमारे ‘सामाजिक न्याय’ और ‘परस्पर सौहार्द’ के आंदोलन को और आगे ले जाएगी।

व्यक्तिगत रूप से रायबरेली या अमेठी में शामिल होंगे- Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने कुछ दिनों पहले ही कहा था कि उन्हें इस यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण नहीं मिला है। तब पार्टी के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा था कि रूट तय होने के बाद सहयोगी दलों को यात्रा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अखिलेश यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को संबोधित एक पत्र में कहा था- आपका भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिला। उत्तर प्रदेश में इस यात्रा की सफलता की अनन्त शुभकामनाएं। हम व्यक्तिगत रूप से रायबरेली या अमेठी में शामिल होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article