W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bharat Jodo Yatra: यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने जम्मू कश्मीर पहुंचे दिग्विजय सिंह

देशभर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जम्मू कश्मीर में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से संबंधित तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को दो दिन की यात्रा पर यहां पहुंचे।

03:21 PM Dec 14, 2022 IST | Desk Team

देशभर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जम्मू कश्मीर में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से संबंधित तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को दो दिन की यात्रा पर यहां पहुंचे।

bharat jodo yatra  यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने जम्मू कश्मीर पहुंचे दिग्विजय सिंह
Advertisement
देशभर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जम्मू कश्मीर में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से संबंधित तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को दो दिन की यात्रा पर यहां पहुंचे।कांग्रेस के अनुसार, राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा जनवरी के तीसरे सप्ताह में जम्मू कश्मीर पहुंचेगी।
Advertisement
अंतिम चरण में जम्मू कश्मीर में आठ दिन बिताएंगे
कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने कहा कि पूर्व मंत्री योगेश साहनी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने यात्रा से जुड़ी तैयारियों की देखरेख कर रहे राज्यसभा के पूर्व सदस्य सिंह की जम्मू हवाई अड्डे पर अगवानी की।उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे पर युवा कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख भानू छिब और सेवा दल के प्रमुख साहिल सिंह लंगेह भी मौजूद थे।राहुल सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा के अंतिम चरण में जम्मू कश्मीर में आठ दिन बिताएंगे।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×