टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Bharat Jodo Yatra: एक दिन के विश्राम के बाद दौसा से फिर से शुरू हुई यात्रा, राहुल के साथ नजर आए CM अशोक गहलोत

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक दिन के विश्राम के बाद रविवार को दौसा से फिर से शुरू हुई। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी राहुल के साथ नजर आए।

12:30 PM Dec 18, 2022 IST | Desk Team

राहुल गांधी अलवर में एक रैली को संबोधित करेंगे
यात्रा दौसा के कालाखो से सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई। इसका स्वागत करने के लिए लोग सुबह से ही कतारों में खड़े दिखे।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी सोमवार को अलवर में एक रैली को संबोधित करेंगे।कन्याकुमारी में सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब तक आठ राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से गुजर चुकी है। शुक्रवार को यात्रा के 100 दिन पूरे हो गए थे।
समाज के कई वर्गों के लोगों की भागीदारी देखी गई
‘भारत जोड़ो यात्रा’ 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग आठ दिनों के विश्राम के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से गुजरते हुए अंत में जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ेगी। इसमें पूजा भट्ट, रिया सेन, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्मी और टीवी हस्तियों के साथ-साथ समाज के कई वर्गों के लोगों की भागीदारी देखी गई है।शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सुप्रिया सुले, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन सहित कई दिग्गज अलग-अलग मौकों पर इस पदयात्रा में शामिल हो चुके हैं।
Advertisement
Next Article