For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bhimtal Lake: भीमताल झील पर मंडरा रहा घटते जलस्तर का संकट, पर्यटकों में आई भारी गिरावट

04:22 AM May 10, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
bhimtal lake  भीमताल झील पर मंडरा रहा घटते जलस्तर का संकट  पर्यटकों में आई भारी गिरावट

Uttarakhand News: पानी से भरी रहने वाली भीमताल झील इस बार बारिश न होने के कारण सूखने के कगार पर है। झील का जलस्तर 22 मीटर से घटकर 17 मीटर तक पहुंच गया है। जो कि अबतक सबसे कम है। इसकी अहम वजह राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की कमी है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में भारी गिरवट आई है।

आपको बता दें कि, नैनीताल जिले की सबसे बड़ी झील भीमताल दिल्ली-एनसीआर के पर्यटकों के लिए एक आकर्षक का केंद्र है। दिल्ली और कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग यहां आते हैं। कुछ समय पूर्व तक पर्यटक झील के किनारे बैठकर ठंडी हवा का आनंद लेते थे। लेकिन अब जलस्तर घटने से झील में गाद और मलबा सड़ रहा है, जिसके कारण झील के किनारे दुर्गंध आने लगी है। झील के लगातार गिरते जलस्तर ने पर्यटन कारोबारियों को चिंता में डाल दिया है।



सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने बताया कि भीमताल झील के अस्तित्व को बचाने के लिए पिछले कई सालों से लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन सरकार उदासीनता भीमताल झील पर भारी पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि झील में गिरने वाले मलबा, गंदगी, सीवर से पानी से दूषित हो रहा है. वहीं, मलबे के चलते झील का आकार भी लगातार छोटा हो रहा है। पूरन चंद्र का कहना है कि सरकार और प्रशासन को इस झील के अस्तित्व को बचाने के लिए सफाई करानी चाहिए। प्राकृतिक झील कभी पर्यटकों के लिए पहली पसंद हुआ करती थी, लेकिन अब धीरे-धीरे झील का अस्तित्व खत्म हो रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×