एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ दर्ज करायी FIR,जान से मारने की दी थी धमकी !
अक्षरा ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि ब्रेकअप के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी गई। अब अक्षरा ने पवन सिंह के खिलाफ मुंबई के मालवणी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराया है।
09:02 AM Aug 04, 2019 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
भोजपुरी फिल्म के अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह की केमेस्ट्री एक जमाने में लोगों को बेहद पसंद आया करती थी। दोनों के ब्रेकअप के साथ ही इनकी जोड़ी अब कल की बात हो गई है। इस बीच अक्षरा ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि ब्रेकअप के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी गई। अब अक्षरा ने पवन सिंह के खिलाफ मुंबई के मालवणी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराया है।
Advertisement
Advertisement

Advertisement
अक्षरा ने कहा कि ब्रेकअप के बाद जब उन्होंने काम शुरू किया, तो उन्हें कई फोन करवाए गए। जान से मारने की धमकी दी गई। बड़े-बड़े निर्माताओं और निर्देशकों पर दबाव बनाकर उन्हें कई प्रोजेक्ट से बाहर निकाला गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

उन्होंने कहा, “मुझे इंडस्ट्री से बाहर करने की साजिशें आज भी की जा रही हैं। ऐसे में पानी सिर के ऊपर चला गया है। जो बातें में भूल चुकी हूं उन्हें आज कहने की जरूरत पड़ रही है। मैं तो किसी का भी बुरा कभी नहीं सोचती, क्योंकि मेरे संस्कार मुझे इसकी इजाजत नहीं देते हैं।”

इनके अलग होने के बारे में किसी को ठीक जानकारी नहीं मिल पाई थी। लेकिन अब अक्षरा सिंह ने अभिनेता पवन सिंह को लेकर खुलासे किए हैं। अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कहा कि जब वह पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं, उन पर काफी बंदिशे थीं। इस दौरान पवन ने बकायदा उनसे अग्रीमेंट साइन कराए थे।

पवन पहले भी लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं, उनमें से किसी ने पवन से पैसे लिए, किसी ने घर लिए और अक्षरा ने उनका साथ तब दिया जब उन्हें एक सच्चे साथी की जरूरत थी।

अक्षरा कहती हैं, “यदि रिलेशनशिप में किसी ने लड़की को घर व पैसे दिए, तो उसने कोई एहसान नहीं किया, लड़की ने भी आपको अपना पूरा वक्त दिया।” उन्होंने कहा, ” लड़की ने आपको संभाला-संवारा, ये जानते हुए भी कि एक लड़की के साथ ऑनेस्ट रहना उस व्यक्ति के लिए नेक्स्ट टू इम्पॉसिबल थिंग है।”

अक्षरा ने आगे कहा कि पवन सिंह किसी एक लड़की के साथ सर्वाइव नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, “ये सिर्फ मैं नहीं कह रही, ये सब जानते हैं। यहां तक कि उनके परिवार के लोगों को भी पता है।” अक्षरा ने कहा कि म्यूजिक इंडस्ट्री में भी उन्हें काम ना मिले इसको लेकर भी दबाव बनाया गया।

Join Channel