Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

उत्तराखंड: नदी में गिरा टेंपो ट्रैवलर, 18 यात्री थे सवार, 2 की मौत, देखें वीडियो

09:29 AM Jun 26, 2025 IST | Priya

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसा रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर घोलथिर के पास हुआ।

18 यात्री थे सवार, एक की मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल 18 लोग सवार थे। दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात अन्य घायल हुए हैं। घायलों को घटनास्थल से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अन्य लोगों की तलाश और बचाव कार्य जारी है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अब तक 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें 2 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है, जबकि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। घायलों में कई छोटे बच्चे भी हैं।

https://x.com/ANI/status/1938082397100380401

टेंपो-ट्रेबलर दुर्घटना में घायल
1- दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष।
2- हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष।
3- भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष।
4- पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष।
5- सुमित कुमार(चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।
6- ईश्वर सोनी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष।
7- अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष।
8- सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष।

 

Advertisement
Advertisement
Next Article