For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने दिया इस्तीफा

02:44 PM Mar 28, 2024 IST | Jivesh Mishra
हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका  पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने दिया इस्तीफा

Savitri Jindal Resigns: हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल (84) ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कुछ दिन पहले ही उनके उद्योगपति बेटे नवीन जिंदल भाजपा में शामिल हुए थे। सावित्री जिंदल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना है। सावित्री जिंदल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की।

Highlights:

  • हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका
  • पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने दिया इस्तीफा
  • भाजपा के टिकट पर उसी सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

 

सावित्री जिंदल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा...

सावित्री जिंदल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है। हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए व सभी साथियों का, जिन्होंने हमेशा मुझे अपना सहयोग और मान-सम्मान दिया, उनकी सदैव आभारी रहूंगी।

 

भाजपा के टिकट पर उसी सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल ने 2004-14 तक कांग्रेस सांसद के रूप में लोकसभा में कुरुक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था, भाजपा के टिकट पर उसी सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हरियाणा की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×