For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bigg Boss देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब Jio Hotstar भी देख सकेंगे ये रियल्टी शो

05:34 PM Aug 01, 2025 IST | Amit Kumar
bigg boss देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी  अब jio hotstar भी देख सकेंगे ये रियल्टी शो
Jio hotstar

Jio Hotstar : रियलिटी शो ‘Bigg Boss’ का 19वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। शो के फैंस को इस सीजन का काफी समय से इंतजार था। इस बार भी शो को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। ‘Bigg Boss 19’ 24 अगस्त 2025 से शुरू होगा। इस बार दर्शकों को शो देखने का नया अनुभव मिलने वाला है।

आमतौर पर यह शो कलर्स टीवी और जियो सिनेमा दोनों पर दिखाया जाता है, लेकिन इस सीजन में शो कलर्स टीवी से 90 मिनट पहले जियो सिनेमा (अब 'Jio Hotstar ') पर स्ट्रीम किया जाएगा। यानी जो दर्शक पहले शो देखना चाहते हैं, वे इसे Jio Hotstar पर एक्सक्लूसिव रूप से जल्दी देख सकते हैं।

सोशल मीडिया पर हुआ टीजर रिलीज

Jio Hotstar ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस शो का टीजर शेयर किया है। इस टीजर में सलमान खान ने खुद शो की शुरुआत की तारीख की घोषणा की है। टीज़र के साथ कैप्शन में लिखा गया,
"भाई के साथ लौट आया है बिग बॉस का नया सीजन! और इस बार चलेगी - घरवालों की सरकार। देखिए 'Bigg Boss 19', 24 अगस्त से, सिर्फ Jio Hotstar और कलर्स टीवी पर।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

इस बार सीजन होगा पहले से ज्यादा लंबा

पिछले कुछ सीजन में ‘Bigg Boss लगभग 15 हफ्तों तक चलता था, लेकिन इस बार शो की अवधि बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बिग बॉस 19’ लगभग 20 से 22 हफ्तों तक चल सकता है। यानी दर्शकों को और भी ज्यादा एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।

Bigg Boss-19
Bigg Boss-19

हर बार की तरह इस बार भी होगा कुछ नया

‘Bigg Boss ’ अपने अनोखे कांसेप्ट और कंट्रोवर्शियल ड्रामे के लिए जाना जाता है। हर साल की तरह इस बार भी शो कुछ नए ट्विस्ट्स और दिलचस्प फॉर्मेट के साथ आने वाला है। इस सीजन का थीम "घरवालों की सरकार" रखा गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंटेस्टेंट्स को पहले से ज्यादा पावर और ज़िम्मेदारी मिलने वाली है।

कई कंटेस्टेंट्स को मिला है नया मुकाम

‘Bigg Boss ’ सिर्फ एंटरटेनमेंट का जरिया ही नहीं रहा, बल्कि इसने कई कंटेस्टेंट्स के करियर को भी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। शो से निकलकर कई सितारे फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में पहचान बना चुके हैं। इस वजह से हर साल दर्शकों और नए कंटेस्टेंट्स को इस शो का बेसब्री से इंतजार रहता है।

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

Advertisement
×