For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bigg Boss OTT विनर की शादी पक्की, इनविटेशन वीडियो शेयर कर दी Good News

11:40 AM Dec 16, 2023 IST | Anjali Dahiya
bigg boss ott विनर की शादी पक्की  इनविटेशन वीडियो शेयर कर दी good news
Divya Agarwal - Apurva Padgaonkar 

'Bigg Boss OTT' की विनर Divya Agarwal, Varun Sood से ब्रेकअप के बाद से ही लगातार खबरों में बनी हुई हैं। Divya Agarwal ने अपने ब्रेकअप के तुरंत बाद ही सगाई कर ली थी। उन्होंने सगाई के कुछ दिनों बाद ही शादी का ऐलान कर दिया था। वो लोगों के बीच भी अपने नए बॉयफ्रेंड संग जाने लगी थीं। अब एक्ट्रेस अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड के साथ ही शादी करने वाली हैं। इसका वेडिंग इनविटेशन भी सामने आ गया है। 

  • Bigg Boss OTT' की विनर Divya Agarwal, Varun Sood से ब्रेकअप के बाद से ही लगातार खबरों में बनी हुई हैं
  • Divya Agarwal ने अपने ब्रेकअप के तुरंत बाद ही सगाई कर ली
  • उन्होंने सगाई के कुछ दिनों बाद ही शादी का ऐलान कर दिया

Divya Agarwal ने किया शादी का ऐलान

  ने शादी का ऐलान कर दिया है और ये घोषणा हर किसी का ध्यान खींच रही है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो के जरिये शादी की डिटेल्स साझा की हैं। भले ही शादी के इस इनविटेशन वीडियो में शादी की तारीख और स्थान फैंस के साथ साझा नहीं किया गया है, लेकिन उसके बाद भी ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो में साफ बताया है कि उनकी शादी किससे होने वाली है। कई रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकीं दिव्या अग्रवाल अपने बॉयफ्रेंड Apurva Padgaonkar से शादी कर रही हैं। एक्ट्रेस ने साल 2022 में अपने जन्मदिन के दिन अपूर्व से सगाई की थी।

Advertisement
Advertisement
View this post on Instagram

 

A post shared by Luxury Wedding Invites | Save the Date | Digital Portraits 🧿 (@art.moulika)

खूबसूरत है इनविटेशन

इस वेडिंग इनविटेशन में Divya Agarwal और Apurva Padgaonkar की शादी का एनिमेशन चित्रण दिखाया गया है। इसके साथ ही एक कैप्शन में लिखा है, 'प्यार, हंसी और सेलिब्रिटी जादू का स्पर्श! दिव्या और अपूर्व की शादी का जश्न मनाने में हमारे साथ शामिल हों, जहां सपने हकीकत बन जाते हैं। अविश्वसनीय जोड़ी के साथ, सितारों से सजी यह महफिल, खुशी और अविस्मरणीय यादों की एक रात का वादा करती है। एकदम अलग सेलिब्रेशन को देखने के लिए तारीख सेव कर लें।' ध्यान देने वाली बात ये है कि तारीख सेव करने की बात कहकर भी तारीख नहीं बताई गई है।

पहले ही कहा था, जल्द करूंगी शादी

5 दिसंबर, 2022 को Divya Agarwal ने अपने बॉयफ्रेंड Apurva Padgaonkar के प्रपोजल की झलक दिखाई थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को कैप्शन दिया, 'क्या मैं कभी मुस्कुराना बंद करूंगी? शायद नहीं। जीवन अब और अधिक चमकदार हो गया है और मुझे इस यात्रा को साझा करने के लिए सही व्यक्ति मिल गया है... इस महत्वपूर्ण दिन से,मैं कभी भी अकेले नहीं चलूंगी...'

पहले वरुण को करती थीं डेट

2022 में दिव्या अग्रवाल ने अपनी शादी के बारे में बात की थी और बताया था कि वह 2023 में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। उन्होंने पिछले साल वरुण सूद से अपने ब्रेकअप की घोषणा की थी और फिर अपूर्व के साथ रिलेशन में आ गई थीं।  दिव्या और एक्स बॉयफ्रेंड Varun Sood  ने 'ऐस ऑफ स्पेस' और 'स्प्लिट्सविला' में आने के बाद डेटिंग शुरू की।

 

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

Advertisement
×