टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव : BJP ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, शूटर श्रेयसी जमुई से उम्मीदवार

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में मंगलवार को सीट बंटवारे के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

01:50 AM Oct 07, 2020 IST | Shera Rajput

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में मंगलवार को सीट बंटवारे के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में मंगलवार को सीट बंटवारे के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। 
भाजपा ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुई शूटर श्रेयसी सिंह को जमुई से प्रत्याशी बनाया है, जबकि गया से मंत्री प्रेम कुमार पर पार्टी ने फिर से विश्वास जताया है। 
राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा 27 प्रत्याशियों की सूची में पांच महिलाओं को टिकट दिया गया है। भाजपा ने गोह से मनोज कुमार शर्मा को फिर से प्रत्याशी बनाया है, जबकि रामाधार सिंह को औरंगाबाद से तथा ज्ञानेंद्र ज्ञानु को बाढ़ से चुनाव मैदान में होंगे। 
पार्टी ने निक्की हेम्ब्रम को कटोरिया से जबकि मुन्नी देवी को शाहपुर से, रिंकी रानी पांडेय को भभुआ से अरुणा देवी को वरसलीगंज से तथा शूटर श्रेयसी सिंह को जमुई से टिकट दिया है। 
अंतर्राष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह बिहार के दिग्गज नेता रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुत्री हैं। 
इसके अलावा, पार्टी ने कहलगांव से पवन कुमार यादव, बांका से रामनारायण मंडल, मुंगेर से प्रणव यादव, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा, तरारी से कौशल कुमार सिंह व काराकाट से राजेश्वर राज को टिकट दिया है।
Advertisement
Advertisement
Next Article