टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Bihar: वैशाली में बाढ़ के पानी में पलटी नाव, 4 लोग लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

03:07 AM Sep 20, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Bihar: बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा हुआ है। यहां सोनपुर के जैतिया के पास बाढ़ के पानी में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 16 लोगों में से 4 लोग लापता है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए है। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी परेशानी हो रही है। घटना गुरुवार देर शाम की है।

Advertisement

Highlight : 

काम से घर लौट रहे थे यात्री

यह हादसा तब होता है जब सभी लोग अपने दैनिक कामकाज के बाद ड्यूटी से घर की तरफ वापस लौट रहे होते है। तभी नाव पर सवार एक व्यक्ति को उतारने के लिए नाव को साइट करने जा रहा था कि तभी बिजली के हाई टेंशन तार जो पानी से थोड़ा ऊपर उसके संपर्क में आने से नाव में सवार एक व्यक्ति झुलस जाता है और एक रेल यात्री कमलेश्वर राय भी जख्मी हो जाता है। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी से नाव गहरे पानी में पलट जाती है, जिससे नाव पर सवार सभी लोग पानी में गिर जाते है।

करंट लगने से मची अफरा-तफरी

नाव में सवार कुछ लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई जबकि अभी भी 4 लोग लापता है। जिनकी तलाश जारी है। वहीं, हादसे में घायल भूषण प्रसाद ने बताया कि अचानक करंट का झटका लगा और नाव पलट गया। पानी के नीचे भी एक तार था जिसके कारण वह जख्मी हुए फिर भी तैरकर बाहर निकले हालांकि उनका पुत्र मुकेश का भी पता नहीं चल सका है। नाव पर सवार रेल कर्मी संतोष कुमार राय ने बताया कि नाव पर 15 से 16 लोग थे नाव पर सवार एक लड़के को उतारने में नाव दूसरी दिशा में रुकी थी। जिसके बाद यह हादसा हुआ।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Next Article