Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार : सड़क किनारे 2 युवकों का शव बरामद

पुन्नू का अपने ही पिता के साथ किसी बात को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था और उसका दोस्त संतोष भी काफी दिनों से उसके घर में ही रहता था। 

03:24 PM Mar 22, 2019 IST | Desk Team

पुन्नू का अपने ही पिता के साथ किसी बात को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था और उसका दोस्त संतोष भी काफी दिनों से उसके घर में ही रहता था। 

बिहार के बक्सर जिला के सोनवर्षा आउट पोस्ट (ओपी) क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को दो युवकों का शव बरामद किया है। दोनों कड़सर गांव के बताए जा रहे हैं। डुमरांव के पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने यहां बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद शुक्रवार को पुलिस ने कड़सर गांव के पास सड़क के किनारे से दो युवकों का शव बरामद किया है।

मृतकों की पहचान कड़सर गांव निवासी संतोष और पुन्नू कुमार के रूप में की गई है। उन्होंने संदेह जाताया कि दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

 उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार, पुन्नू का अपने ही पिता के साथ किसी बात को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था और उसका दोस्त संतोष भी काफी दिनों से उसके घर में ही रहता था।

Advertisement
Advertisement
Next Article