Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bihar में दावत खाने से बिगड़ी 50 लोगों की हालात, फूड पॉइजनिंग की आशंका

11:28 AM Feb 27, 2024 IST | NAMITA DIXIT

बिहार (Bihar) के भोजपुर में सोमवार की रात शादी का खाना खाकर 50 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। अचानक सभी लोगों को दस्त और पेट दर्द शुरू हो गया। इसमें सबसे ज्यादा महिला, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।बीमार लोगों का इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां उनका इलाज शुरू कर दिया गया।

शाम से ही अचानक सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी

आपको बता दें इस पूरे मामले में बीमार लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए परिजन ने बताया कि उनके रिश्तेदार अमित की बहन की शादी थी। इसमें रविवार की रात सभी लोग शामिल होने के लिए आए थे। सोमवार को सभी लोगों ने हलवाई के बनाए गए खाने को खाया था। इसके बाद देर शाम से ही अचानक सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

Advertisement

फूड पॉइजनिंग की आशंका

सूत्रों के मुताबिक, देखते ही देखते बीमार लोगों की संख्या 50 के पार हो गई। इसके बाद सभी लोगों को इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया था। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद 10 लोगों को सदर अस्पताल लाया गया।आशंका है कि फूड पॉइजनिंग के चलते सभी लोगों की तबीयत बिगड़ी है।

24 फरवरी को हुआ था तिलक

इस पूरे मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि इटवा गांव के वंशिधर सिंह की पुत्री अंजली की शादी टाउन थाना क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी अरुण कुमार सिंह के पुत्र प्रकाश कुमार से तय हुई थी। 24 फरवरी को तिलक हुआ था। आज मंगलवार को शादी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article