बिहार में बज गया चुनावी बिगुल, BJP ने इन 13 नेताओं पर जताया भरोसा, दी ये बड़ी जिम्मेदारी
Bihar Election 2025 BJP Manifesto: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ी हुई है। इस बीच बीजेपी ने आगामी चुनाव को देखते हुए तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है। भाजपा ने चुनाव अभियान समिति के बाद अब मेनिफेस्टो कमिटी का गठन किया है। इसमें बीजेपी ने 13 बड़े नेताओं पर भरोसा जताया है।
Bihar Elections 2025 News: बीजेपी ने मजबूत कदम उठाया
बता दें कि बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन पार्टी ने चुनावी रणनीति मजबूत करने के लिए पहले कदम उठा लिया हैं। इसी बीच बीजेपी ने बिहार के लिए मेनिफेस्टो कमेटी और 45 स्यीय चुनाव अभियान समिति गठन किया है। .बीजेपी ने राज्य के लिए 13 सदस्यीय मेनिफेस्टो कमेटी बना दी है। बीजेपी के इस कदम से सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
Bihar Political Updates 2025: बीजेपी ठोस रोड मैप करेगी तैयार
बता दें कि सदस्यीय मेनिफेस्टो कमेटी बीजेपी ने जिनको इसकी जिम्मेदारी दी है, उन्हें पार्टी के लिए आगामी चुनावों के लिए नीतियां, घोषणाएं और विजन तैयार करना होगा। बीजेपी का कहना है कि यह कमेटी बिहार के लोगों की जरूरतों और परेशानियों को देखते हुए एक ठोस रोड मैप तैयार करनी होगी। यहां हम उन नेताओं के नाम देख रहे हैं जिन्हें भाजपा ने अपनी घोषणापत्र समिति में मौका दिया है।
Bihar Election 2025 BJP Manifesto: यहां देखें लिस्ट
क्रम संख्या | नाम | पद/भूमिका | स्तर | वर्तमान स्थिति / अतिरिक्त जानकारी |
---|---|---|---|---|
1 | प्रेम कुमार | पूर्व मंत्री (सहकारिता विभाग), विधायक | राज्य | वरिष्ठ नेता; कई बार विधायक रहे |
2 | डॉ. भीम सिंह | राज्यसभा सांसद, वरिष्ठ नेता | राष्ट्रीय/राज्य | सक्रिय सांसद; भाजपा में उच्च स्तरीय भूमिका |
3 | मनन मिश्रा | वरिष्ठ अधिवक्ता, राज्यसभा सांसद | राष्ट्रीय | नामी वकील और पार्टी नेता |
4 | ऋतुराज सिन्हा | राष्ट्रीय संगठन मंत्री | राष्ट्रीय | संगठनात्मक भूमिका में सक्रिय |
5 | निवेदिता सिंह | विधान परिषद सदस्य (MLC) | राज्य | वर्तमान सदस्य |
6 | देवेश कुमार | विधान पार्षद (MLC) | राज्य | पार्टी में संगठनात्मक रूप से सक्रिय |
7 | सुरेश रुंगटा | व्यवसायी, घोषणापत्र समिति संयोजक | राज्य/राष्ट्रीय | संगठनात्मक पदाधिकारी; उद्यमी भी हैं |
8 | गुरु प्रकाश पासवान | राष्ट्रीय प्रवक्ता, संगठनात्मक प्रतिनिधि | राष्ट्रीय | मीडिया और प्रतिनिधित्व में प्रमुख चेहरा |
9 | अमृता भूषण | भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष | राज्य | महिला नेतृत्व में सक्रिय भूमिका |
10 | संतोष पाठक | भाजपा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष | राज्य | संगठन में प्रमुख भूमिका |
11 | अजीत चौधरी | ओबीसी/अन्य मोर्चा पदाधिकारी | राज्य | सामाजिक मोर्चे से जुड़ाव |
12 | सीता सिन्हा | पूर्व पार्षद, महिला मोर्चा पदाधिकारी | ज़िला/शहर | पटना स्तर पर सक्रिय; महिला मोर्चा में नेतृत्व |
13 | सुनील राम | पार्टी संगठन में सक्रिय | राज्य | संगठनात्मक कार्यों में भूमिका |
यह भी पढ़ें: बिहार को फिर बड़ी सौगात, मिली 3 नई Amrit Bharat Train, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी