W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

प्रियंका और अखिलेश ने किया केंद्र पर वार, कभी तो किसानों की सुध ले सरकार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है।

04:53 PM Dec 08, 2020 IST | Desk Team

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है।

प्रियंका और अखिलेश ने किया केंद्र पर वार  कभी तो किसानों की सुध ले सरकार
Advertisement
कृषि कानून के खिलाफ किसानों के भारत बंद में राजनीतिक दलों ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है। समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी तथा अरबपति लोगों का समर्थक बताया है। इसे लेकर प्रियंका और अखिलेश ने ट्वीटर के माध्यम से निशाना साधा है।
Advertisement
प्रियंका गांधी ने लिखा कि किसानों का साथ देने के लिए आज पूरे उप्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को नजरबंद एवं गिरफ्तार किया जा रहा है। कड़कड़ाती ठंड में बैठे किसानों के लिए खेती, किसानी एमएसपी बचाने के लिए ये करो या मरो की लड़ाई है। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आखिरी दम तक किसानों के साथ हैं। उन्होंने आगे लिखा कि जो किसान अपनी मेहनत से फसल उगाकर हमारी थालियों को भरता है, उन किसानों को भाजपा सरकार अपने अरबपति मित्रों की थैली भरने के दबाव में भटका हुआ बोल रही है। यह संघर्ष आपकी थाली भरने वालों और अरबपतियों की थैली भरने वालों के बीच है। आइए, किसानों का साथ दें।
Advertisement

इससे पहले प्रियंका गांधी ने कहा था कि भाजपा सरकार के पास 20,000 करोड़ का नया संसद कॉरिडोर बनाने तथा पीएम मोदी के लिए 16,000 करोड़ का स्पेशल जहाज खरीदने का पैसा है, लेकिन यूपी के गन्ना किसानों को 14,000 करोड़ भुगतान कराने का पैसा नहीं है। 2017 से गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ा है। यह सरकार तो केवल देश के अरबपतियों के बारे में सोचती है।
Advertisement
वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में ट्वीट करके भाजपा सरकार पर तंज कसा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, अपनी जमीं की खातिर हम माटी में जा लिपटेंगे, वो क्या हमसे निपटेंगे। नहीं चाहिए भाजपा। बता दें कि अखिलेश को सोमवार को कन्नौज में होने वाली किसान यात्रा से पहले ही लखनऊ पुलिस ने धारा-144 के उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ लखनऊ में महामारी एक्ट के उल्लंघन का केस भी दर्ज किया गया है।

Author Image

Advertisement
Advertisement
×