W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बिहार को वंदे भारत का तोहफा! PM Modi ने दिए संकेत

बिहार को वंदे भारत का तोहफा!

01:32 AM Jun 20, 2025 IST | Shivangi Shandilya

बिहार को वंदे भारत का तोहफा!

बिहार को वंदे भारत का तोहफा  pm modi ने दिए संकेत
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सीवान में पानी, रेल और बिजली से जुड़ी हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान मंच पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। बता दें कि चुनावी साल 2025 में पीएम मोदी एक बार फिर बिहार के दौरे पर हैं जहां उन्होंने राज्य को 10 हजार करोड़ रूपये की योजनाओं की सौगात दी।

पीएम मोदी ने जल, बिजली, रेल के क्षेत्रों में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और विकास कारों का श्री गणेश किए हैं। सिवान में लोगों ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। इस साल में पीएम मोदी पांच बार बिहार आ चुके हैं। चुनावी साल को देखते हुए उनका यह दौरा खाफी अहम माना जा रहा है। सिवान ऐसा जिला है, जिसे राजद मुखिया लालू यादव का गढ़ कहा जाता है। इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संभोधित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद ने बिहार को पटरी से उतारने का काम किया तो एनडीए ने बिहार को पटरी पर लाने का काम किया है। लालू यादव ने बाबा साहब की तस्वीर पैरों में रखी। बिहार संविधान को ताकत देने वाली धरती हैं। जंगलराज का सफाया हुआ। पंजे-लालटेन ने बिहार में लूट बचाई।

International Yoga Day 2025: दिल्ली में योग महाकुंभ का आयोजन, लोगों से की गई ये अपील

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×