टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बिहार: बांका में 4 बच्चियों की डूबने से मौत

10:25 PM Sep 10, 2024 IST | Shubham Kumar

Bihar: बिहार के बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तालाब में नहाने गई चार लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। सभी मृतक लड़कियों की उम्र 10 से 14 साल के बीच बताई जा रही है।

Advertisement

करमा पर्व को लेकर नहाने गई थीं कई लड़कियां

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बेहरार गांव के तालाब में करमा पर्व को लेकर कई लड़कियां नहाने गई थीं। नहाने के दौरान चार लड़कियां तालाब के अंदर गहरे पानी में चली गईं, जिस कारण डूबने से उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। आनंदपुर थाने के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

ग्रामीणों की मदद से नहर से निकाला गया चार शव

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी चार शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की पहचान पुनम कुमारी (13), ज्योति कुमारी (14), निशा कुमारी (12) और पुष्पा कुमारी (12) के रूप में हुई है। इधर, घटना के बाद गांव में करमा पर्व की खुशी मातम में बदल गई।

करमा पर्व में बहनें अपने भाई की सलामती के लिए उपवास करती हैं। मृतक लड़कियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला प्रशासन ने पीड़ितों के परिजनों को आपदा प्रबंधन के नियमों के मुताबिक, मुआवजा दिलाने की बात कही है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article