W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar News: मुंगेर पुलिस और STF टीम की बड़ी कार्रवाई, मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

11:37 AM Jan 07, 2024 IST | Aastha Paswan
bihar news  मुंगेर पुलिस और stf टीम की बड़ी कार्रवाई  मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
Advertisement

Bihar News: मुंगेर पुलिस और STF की टीम लगातार अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ छापेमारी कर रही है। इसी छापेमारी के दौरान पांच अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में निर्मित, अर्धनिर्मित पिस्टल सहित हथियार बनाने का सामन बरामद किया है।

Hghlights

  • पुलिस और STF की टीम की बड़ी कार्रवाई
  • मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
  • भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

मुंगेर के SP जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली कि मंदारे पहाड़ी इलाके में कुछ लोगों ने अवैध हथियार की फैक्ट्री चलाई जा रही है। वहां अवैध तरीके से हथियार का बनाए जाते है। सूचना मिलते ही SP जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने एक टीम का गठन किया और शैडो ऑपरेशन चलाया।

मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

शैडो ऑपरेशन के दौरान फैक्ट्री में छापेमारी की गई। वहां से पांच देशी पिस्टल,  दो अर्धनिर्मित पिस्टल, पांच बेस मशीन, एक बैरल, सात निर्मित मैगजीन, एक ड्रील मशीन, सात अर्धनिर्मित मैगजीन, 20 पीतल की पट्टी, चार जिन्दा कारतूस, हथोड़ी, हेक्सा ब्लेड और रेती सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के समान भी बरामद किए। फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों को भी गिरफ्तार किया।

मुंगेर पुलिस SP ने क्या कहा

SP ने आगे जारकारी दी, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि चार लोग मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से पुलिस ने चार मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि एक पिस्टल बनाने के लिए उसे पांच हजार रुपये मिलते थे और वह 25 से 35 हजार में बाजार में बेचता था। साथ ही फरार सभी आरोपियों की तालाश जारी है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
Advertisement
×