Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भाजपा को घेरने के लिए 'संविधान बचाओ मार्च' करेगी जदयू

02:56 PM Dec 02, 2023 IST | Prateek Mishra

बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में शामिल जदयू लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। हाल ही में पटना में भीम संसद की सफलता के बाद जदयू भाजपा को घेरने के लिए जिलों में 'संविधान बचाओ मार्च ' करने जा रही है।

HIGHLIGHTS

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि मार्च का उद्देश्य केंद्र सरकार की संविधान विरोधी कार्य करने, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग करने तथा इतिहास को मिटाने की कोशिश करने के खिलाफ लोगों को जागरूक करना तथा ऐसे कार्यों का विरोध करना है।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में डॉ भीम राव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर छह दिसंबर को इस मार्च का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ द्वारा किया जा रहा है। मार्च में संबंधित जिले के सभी अधिकारी भी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर को जदयू ने पटना में भीम संसद का आयोजन किया था, इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शिरकत की थी।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Next Article