For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar: सम्राट चौधरी ने मांझी को दिखाया आईना

05:28 PM Feb 06, 2024 IST | Prakash Sha
bihar  सम्राट चौधरी ने मांझी को दिखाया आईना

Bihar भाजपा के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष और राजग के सदस्य जीतन राम मांझी को आईना दिखाया है। कहा जा रहा है की मांझी दो मंत्री पद की मांग कर रहे थे इसी बीच उनको आईना दिखते हुए सम्राट चौधरी ने यह संदेश दे दिया कि भाजपा और जदयू के पास ही बहुमत का आंकड़ा है।

Highlights:

  • मांझी मंत्री के रूप में दो पदों का अनुरोध कर रहे हैं
  • भाजपा, जदयू के पास पूर्ण बहुमत, और तीसरी पार्टी के तौर पर जीतन राम मांझी का समर्थन 
  • कटाक्ष करते चौधरी ने कहा कि खेला के डर से अपने एमएलए को हैदराबाद घूमा रहे हैं

चौधरी से जब पत्रकारों ने पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 'खेला होने' के बयान के संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा कि भाजपा, जदयू के पास पूर्ण बहुमत है और तीसरी पार्टी के तौर पर जीतन राम मांझी का समर्थन है। तीन पार्टी के बहुमत से 128 विधायक होते हैं, इसके बावजूद कोई छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है तो क्या कहा जाए।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग तो खेला के डर से अपने एमएलए को हैदराबाद घूमा रहे हैं। माना जा रहा है कि चौधरी ने इशारों-इशारों में मांझी को भी यह संदेश दे दिया कि भाजपा और जदयू के पास ही बहुमत का आंकड़ा है। उल्लेखनीय है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख मांझी दो मंत्री पद की मांग कर रहे हैं। फिलहाल मोर्चा के पास चार विधायक हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prakash Sha

View all posts

Journalist

Advertisement
×