For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी से मिले Pappu Yadav

09:35 PM Jun 10, 2024 IST
पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी से मिले pappu yadav

पटना, ( संवाददाता) : बिहार के चर्चित पूर्णिया सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद पप्पू यादव ( Pappu Yadav ) दिल्ली दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने बिहार के चुनाव परिणाम पर चर्चा की और कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दिया।

Highlights:

  • पप्पू यादव ने कांग्रेस को दिया अपना समर्थन
  • दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे और प्रियंका गाँधी से मिले
  • निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पूर्णिया से जीते हैं पप्पू यादव

इस मुलाकात को लेकर पप्पू यादव ( Pappu Yadav ) ने सोशल मीडिया पर कहा, 'देश और बिहार की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई, एक ही संकल्प है, इस बार सौ पार, अगली बार कांग्रेस बहुमत पार, बनाना है इंडिया गठबंधन की मज़बूत सरकार, वंचितों ग़रीबों के नायक राहुल गांधी से जी प्रधानमंत्री बनेंगे। इससे पहले पप्पू यादव ने केंद्र में बनी नई सरकार को लेकर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विशेष पैकेज मांगना चाहिए. उन्होंने कहा कि आरएसएस नहीं चाहेगा कि यह सरकार ठीक से चले. केंद्र को निशाने पर लेते हुए पप्पू यादव ने कहा कि इस मंत्रिमंडल के पास कोई विजन नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Shubham Kumar

View all posts

Advertisement
×