Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहर : राजद कार्यकर्ताओं ने ,छठ घाट पर लालू, तेजस्वी की प्रतिमा लगाकर की पूजा-अर्चना

03:59 PM Nov 20, 2023 IST | Deepak Kumar

लोक आस्था का महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया। इस बीच, वैशाली जिले में राजद कार्यकर्ताओं का अजी-बोगरीब कारनामा भी देखने को मिला। जिसकी चर्चा अब क्षेत्र में खूब हो रही है। दरअसल, भगवानपुर के कीरतपुर राजाराम गांव में राजद कार्यकर्ताओं ने पहले छठ घाट पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की प्रतिमा स्थापित की और फिर पूजा-अर्चना की। इस क्रम में इस छठ घाट का नामकरण भी तेजस्वी यादव के नाम पर कर दिया गया।

तेजस्वी यादव की यहां प्रतिमा लगाकर छठ मैया की पूजा

लालू-तेजस्वी की छठ घाट पर प्रतिमा लगाए जाने की चर्चा इलाके में खूब हो रही है, इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। राजद कार्यकर्ताओं ने छठ मैया से तेजस्वी यादव को जल्द मुख्यमंत्री बनाने की कामना भी की है। राजद कार्यकर्ता केदार यादव ने कहा कि गरीबों को आवाज देने वाले लालू प्रसाद यादव एवं बेरोजगारों को रोजगार देने वाले तेजस्वी यादव की यहां प्रतिमा लगाकर छठ मैया की पूजा की गई।

छठी मैया तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री बना दें

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने समाज में निचले तबकों के लिए जितना किया है, वह कोई नहीं कर सकता। छठी मैया तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री बना दें, यही कामना है, जिससे बिहार का विकास हो सके। यादव इस कामना को लेकर दंडवत करते छठ घाट तक पहुंचे थे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Next Article