Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार: RJD के अगले प्रमुख होंगे तेजस्वी यादव! तेजप्रताप ने कहा- 'लालू प्रसाद ही आगे पार्टी चलाएंगे'

बिहार की बड़ी राजनीतिक पार्टी और प्रदेश का मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की 10 फरवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में होने वाली है।

02:10 PM Feb 04, 2022 IST | Desk Team

बिहार की बड़ी राजनीतिक पार्टी और प्रदेश का मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की 10 फरवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में होने वाली है।

बिहार की बड़ी राजनीतिक पार्टी और प्रदेश का मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की 10 फरवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में होने वाली है। इस बीच, संगठनात्मक चुनाव की शुरूआत भी होने वाली है। माना जा रहा है कि इस दौरान तेजस्वी यादव को पार्टी की कमान भी सौंपी जा सकती है। इधर, तेजस्वी के बड़े भाई और राज्य के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि लालू प्रसाद पार्टी के अध्यक्ष हैं और आगे भी रहेंगे। 
Advertisement
लालू प्रसाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं  
तेजप्रताप ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि लालू प्रसाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और सबसे बेहतर तरीके से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। पिता ही आगे भी पार्टी चलाते रहेंगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि इसके बाद किसी तरह के बदलाव की जरूरत नहीं है। तेजप्रताप को हालांकि कार्यकारिणी की बैठक में लालू प्रसाद के शामिल होने की पुख्ता जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है, लेकिन लालू प्रसाद पटना आएंगे या नहीं इसकी हमें पुख्ता जानकारी नहीं है। हम भी सुन रहे हैं कि वह आने वाले हैं। 
10 फरवरी को राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होगी बैठक  
उल्लेखनीय है कि पटना में 10 फरवरी को राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इसमें 26 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष समेत 76 से ज्यादा सदस्यों को शिरकत करने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में लालू प्रसाद भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दौरान राजद के संगठनात्मक चुनाव और सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी, जिसका समापन अगले छह महीने में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ होगा। माना जा रहा है कि पार्टी इस बार तेजस्वी यादव को अध्यक्ष चुन सकती है।

राजस्थान में समाप्त हुआ नाइट कर्फ्यू, खुल सकेंगे धार्मिक स्थल, जानें सरकार के नए दिशानिर्देश

Advertisement
Next Article