Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड, जम्मू-कश्मीर से भी ठंडा रहा ये शहर

10:40 AM Jan 13, 2024 IST | Yogita Tyagi

Bihar Weather: बिहार में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, ठंड के बढ़ने की वजह से स्कूलों में छुट्टियां भी घोषित हो गई हैं। लोगों को भयंकर शीतलहर के कारण बहुत परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। आज का दिन बिहार में इस मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। बिहार में आज का तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। प्रदेश की राजधानी पटना के साथ ही 24 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई।

बढ़ रही ठिठुरन

Advertisement

प्रदेश में लगातार बर्फीली हवाएं चल रही हैं जिससे तामपान में भारी गिरावट दर्ज हो रही है और ठंड का कहर बढ़ रहा है। आज सुबह से ही प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है जिससे लोगों में ठिठुरन बढ़ गई है और लोग इस हद तक ठंड से परेशान है कि बोलने में भी सक्षम नहीं हो पा रहे हैं। क्षोभमंडल के नीचे पछुआ का प्रभाव बना है जिससे बिहार में 12 दिनों के बाद ऐसा मौसम हुआ है।

मकर संक्रांति के बाद बदलाव

तामपान में भारी गिरावट आने के कारण प्रदेश में शीतलहर व शीत दिवस सर्द जैसे हालत बने हुए हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मकर संक्रांति बीत जाने के बाद से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है उसके बाद ही धूप निकलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह शहर रहा सबसे ठंडा

बिहार का गया शहर जम्मू कश्मीर से भी ठंडा दर्ज किया गया। वहां 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया मौसम विज्ञान के मुताबिक जम्मू कश्मीर का तामपान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

पटना में इतना रहा तापमान

दूसरी और पटना में न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री गिरावट आई और यह 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। आज सुबह अररिया व पूर्णिया भी बहुत घना कोहरा देखा गया जबकि पटना और अन्य राज्यों में घना नहीं लेकिन कुछ हद तक कोहरा देखा गया वहां शीतलहर की स्तिथि बनी रही। उत्तरी भागों में बहुत घना कोहरा व सर्द दिन को लेकर मौसम विभाग ने जनता को चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को हल्की धूप निकलने से भी लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिलती दिखी। भारी ठंड से लोग परेशान हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article