For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भारत में लॉन्च हुई हुस्कवर्ना विटपिलेन 250 और स्वार्टपिलेन 401, कमाल का है ये मॉडल

12:09 PM Feb 26, 2024 IST | Aastha Paswan
भारत में लॉन्च हुई हुस्कवर्ना विटपिलेन 250 और स्वार्टपिलेन 401  कमाल का है ये मॉडल

Bike: घरेलू बाजार में हुस्कवर्ना ने अपनी विटपिलेन 250 और स्वार्टपिलेन 401 बाइक्स की पेशकश कर दी है, जोकि 2-3 लाख रुपये के बजट में शानदार ऑप्शन हैं। स्वार्टपिलेन 250 में 249cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, DOHC, 4-वाल्व इंजन मिलेगा, जो 9250 RPM पर 30.57 BHP पॉवर और 7250 RPM पर 25 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यहां जानें पूरी जानकरी।

Highlights

  • भारत में लॉन्च हुई विटपिलेन 250 और स्वार्टपिलेन 401
  • धांसू हैं इसके फीचर-स्पेसिफिकेशन 
  • बाइक लवर्स के लिए है खुशखबरी

हुस्कवर्ना विटपिलेन 250

बाइक लवर्स से लिए खुशखबरी है। जिसको लेकर लोगों को काफी समय से इंतजार था, वह अब पूरा होने जा रहै है। आपको बता दें, हुस्कवर्ना ने भारी अपडेटेड विटपिलेन 250 और नए स्वार्टपिलेन 401 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्वीडिश कंपनी है, जो भारतीय बाजार के लिए कई मॉडलों को लाने की योजना बना रही है। उनमें से एक नई स्वार्टपिलेन 250 है, जो नई विटपिलेन 250 पर बेस्ड है।

हुस्क्वर्ना स्वार्टपिलेन 250 डिजाइन

मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी का अगला बड़ा लॉन्च स्वार्टपिलेन 250 में हो सकता है। वहीं नया क्वार्टर-लीटर ब्लैक एरो, यानी स्वार्टपिलेन अपने सिल्वर एरो, यानी विटपिलेन के समान डाइमेंशन के साथ आएगी। हालांकि होमोलोगेशन डॉक्युमेंट्स से पता चलता है कि स्वार्टपिलेन 250 से विटपिलेन लंबी होगी।

स्वार्टपिलेन 250 में एक लंबा हैंडलबार दिया गया है, जैसा कि बड़े स्वार्टपिलेन 401 में है, जो स्क्रैम्बलर स्टाइल मोटरसाइकिल को विटपिलेन से अलग करता है। यह ध्यान देना चाहिए कि अपने पिछले अवतार में, विटपिलेन 250 में एक कैफे रेसर का ज्यादा स्पोर्टी रुख था। नए-जीन मॉडल में रेश्यो में बदलाव के साथ, विटपिलेन को अब रोडस्टर के रूप में क्लासीफाइड किया गया है।

हुस्क्वर्ना स्वार्टपिलेन 250: स्पेक्स और फीचर्स

अगर इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, नई स्वार्टपिलेन 250 नई Vitpilen 250 जैसी ही अंडरपिनिंग के साथ आएगी। इसका मतलब है कि यह एक नए स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर आएगी, जो एक नॉन-एडजस्टेबल 43 मिमी रिवर्स फ्रंट फोर्क्स और एक रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन से लैस होगी। स्टॉपिंग ड्यूटी 320 मिमी फ्रंट डिस्क और डुअल-चैनल एबीएस 240 मिमी रियर डिस्क ब्रेक को सपोर्ट करता है।

इस प्रकार हैं इसके फीचर

फीचर्स की बात करें तो इसमें समान 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट पैनल मिलेगा, जो ऑप्शनल ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस है। अन्य फीचर्स में राइड-बाय-वायर, स्विचेबल रियर ABC, पूर्ण LED रोशनी, एक टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और एक क्विकशिफ्टर शामिल हैं। अपनी स्क्रैम्बलर स्टाइलिंग के साथ हुस्कवर्ना, स्वार्टपिलेन 250 को तार-स्पोक रिम्स से लैस कर सकती है और इसमें ड्यूल पर्पस पिरेली स्कॉर्पियन्स टायर्स दिए जा सकते हैं।

इंजन है कमाल

स्वार्टपिलेन 250 में 249cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, DOHC, 4-वाल्व इंजन मिलेगा, जो 9250 आरपीएम पर 30.57 BHP पॉवर और 7250 आरपीएम पर 25 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×