बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने दिखाई अपनी बेटी देवी की पहली झलक, कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान
अब सभी देवी का चेहरा देखने के लिए एक्साइटेड हैं। फैंस बिपाशा और करण से लगातार बच्ची का चेहरा दिखाने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में अब इन दोनों ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है।
01:31 PM Nov 26, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। बिपाशा ने शादी के 6 साल बाद एक बच्ची को जन्म दिया है। जिसका नाम कपल ने प्यार से ‘देवी बसु सिंह ग्रोवर’ रखा। आपको बता दें, जैसे ही करण और बिपाशा ने अपनी बच्ची का नाम फैंस को बताया तो सभी खुशी से झूम उठे। लोगों को ये नाम काफी पसंद आया और सभी ने अपनी बच्ची के लिए ये नाम चुनने के लिए कपल की तारीफ भी की।

वहीं, अब सभी देवी का चेहरा देखने के लिए एक्साइटेड हैं। फैंस बिपाशा और करण से लगातार बच्ची का चेहरा दिखाने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में अब इन दोनों ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। जी हां, अब बिपाशा और करण ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से देवी की पहली झलक फैंस के लिए शेयर की। साथ ही बिपाशा ने कैप्शन में स्वीट बेबी एंजल बनाने की रेसिपी बताई है।

तस्वीर की बात करें तो करण सिंह ग्रोवर अपनी प्रिंसेस को हाथ में पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, वहीं बिपाशा बेबी को प्यार से निहारती दिख रही हैं। हालांकि इस तस्वीर में देवी का चेहरा नज़र नहीं आ रहा क्योंकि उसका चेहरा दिल वाली इमोजी से छिपाया गया है।
वहीं तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘हमारी स्वीट बेबी एंजल बनाने की रेसिपी। आधा कप तुम और आधा कप मैं… आधा कप मां का ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद… ऊपर से जादू और कमाल… 3 बूंदें रेनबो एसेंस, एंजेल डस्ट, यूनिकॉर्न स्पार्कल्स और सभी डिवाइन चीज़े। सीज़निंग में क्यूटनेस और यमीनेस टेस्ट के मुताबिक।’
Advertisement

आपको बता दें, अब फैंस कपल के इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। सभी ये तस्वीर देखने के बाद देवी का चेहरा देखने के लिए और भी ज़्यादा बेताब हो गए हैं।
Advertisement
Advertisement

Join Channel