W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा -देश विरोधी एजेंडे पर कर रही है काम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाजपा और आरएसएस पर दिए गए बयानों को लेकर भाजपा ने…

06:55 AM Jan 15, 2025 IST | Shera Rajput

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाजपा और आरएसएस पर दिए गए बयानों को लेकर भाजपा ने…

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला   कहा  देश विरोधी एजेंडे पर कर रही है काम
Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाजपा और आरएसएस पर दिए गए बयानों को लेकर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का विरोध करते-करते देश के विरोध में उतर आई है।

राहुल गांधी देश को तोड़ने की साजिश में शामिल

शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस का यह रुख कोई संयोग नहीं है, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है, जिसे अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस के इशारे पर अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश तोड़ने के लिए काम पर हैं। क्या यह सच नहीं है कि सोरोस द्वारा संचालित और प्रायोजित संगठन में सोनिया गांधी प्रेसिडेंट थी? जिसका एजेंडा था कि भारत को कश्मीर से अलग कर दिया जाए। क्या यह सच नहीं है कि चीन के साथ भी राहुल गांधी का और कांग्रेस पार्टी के परिवार का एमओयू हुआ है?

कांग्रेस ने बार-बार भारत के खिलाफ उतरने का किया काम

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने बार-बार भारत के खिलाफ उतरने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी कभी सेना विरोधी तो कभी संविधान विरोधी और आज वह देश विरोधी एजेंडे पर काम कर रही है। भारत के टुकड़े करने का एजेंडा भी उनका ही है।

राम मंदिर बनने के पश्चात हमारे देश को मिली नई प्रतिष्ठा

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि मोहन भागवत ने कभी यह नहीं कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद नहीं हुआ। उन्होंने यह भी नहीं कहा कि हमें स्वतंत्रता नहीं मिली, बल्कि उन्होंने कहा कि हमें राजनीतिक स्वतंत्रता मिली और हमारे देश की बागडोर हमारे हाथ में आई। उन्होंने उसके साथ यह बात कही कि राम मंदिर बनने के पश्चात हमारे देश को नई प्रतिष्ठा मिली।

उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी जैसे व्यक्ति और जो सरकार के आलोचक हैं, मुझे लगता है कि उन्हें मैच्योरिटी दिखाने की आवश्यकता है।

राहुल गांधी ने नाम रखा है मोहब्बत की दुकान

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने नाम रखा है मोहब्बत की दुकान, मगर उसके अंदर जो समान है वह सारा लड़ाई का है। उनको भारतीय जनता पार्टी के साथ लड़ना है और आज तो उन्होंने यह भी बोल द‍िया क‍ि उन्हें इंडियन सिस्टम के खिलाफ लड़ना है। अब जिस व्यक्ति ने एलओपी रहते हुए खुलेआम भारत के खिलाफ युद्ध शुरू कर दिया हो, उसके विषय में क्या कहना।

राहुल का खुद का व्यक्तित्व उनके लिए काफी चैलेंजिंग

बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि राहुल गांधी की लड़ाई खुद की पहचान से है। राहुल का खुद का व्यक्तित्व उनके लिए काफी चैलेंजिंग है। मेरा मानना है कि भाजपा ही उनके लिए काफी है। उनके दादाजी से लेकर उनके पिताजी तक ने संघ को घेरने का बहुत प्रयास किया, लेकिन कोई सफल नहीं हो पाया। पहले वह भाजपा से मुकाबला करें।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×