टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भाजपा ने 4 बार प्रदेश को जलाया : सुरजेवाला

NULL

12:52 PM Mar 11, 2018 IST | Desk Team

NULL

पलवल : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिहं सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश के चार वर्षो के शासनकाल में चार बार दंगे कराकर भाईचारे को बिगाडऩे का काम किया है। भाजपा सा प्रदायिक सद्भाव को खराब कर अपना विकास व प्रदेश का विनाश करने पर तुली हुई है। वे आज हथीन अनाज मंडी में आयोजित परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में पूर्व मंत्री करतार भडाना के पुत्र मनमोहन भडाना, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी के चेयरमैन राकेश भड़ाना, पूर्व मंत्री ऐ सी चौधरी, पूर्व विधायक अजमत खान, प्रदेश कांग्रेस की महिला अध्यक्ष सुमीत्रा चौहान, महिला जिलाध्यक्ष सविता चौधरी,पूर्व चैयरमेन रेखा चौधरी, शालनी मेहता, सहित अन्य नेता मौजूद थे। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिहं सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में पहली बार किसानों पर टैक्स लगाकर भाजपा ने किसान विरोधी पार्टी होने का सबूत दिया है। किसान आत्महत्या कर रहे है और सरकार सो रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने 22 फरवरी 2015 को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा कि सरकार किसानों को 50 प्रतिशत मुनाफा नहीं दे सकती लेकिन देश का 56 हजार करोड़ रूपए बैंका का डूब गया।

Advertisement

वहीं नीरव मोदी व विजय माल्या जैसे लोग लाखों करोड़ों रूपए लेकर देश से भाग गए और सरकार आंख मूधकर तमाशा देखती रही। सुरजेवाला ने कहा कि किसानों का फसलों का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है। डीएपी व यूरिया पर भी 12 प्रतिशत टैक्स लगाकर किसानों को लूटने काम किया गया है, जब कांग्रेस ने इसका विरोध किया तो सरकार ने दबाब में आकर इसे 5 प्रतिशत किया। उन्होनें कहा कि युवाओं के साथ भी सरकार ने धोखा किया है। सत्ता में आने से पूर्व युवाओं को रोजगार का सपना दिखाने वाली सरकार ने 4 वर्षो में जहां 6 हजार 382 युवाओं को रोजगार दिया जबकि 42 हजार लोगों को नौकरी से हटाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होनें कहा कि भाजपा केवल चिंतन,मंथन,भोजन व अनमोदन तक सिमट कर रह गई है जबकि प्रदेश में लोगों को बिजली व पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है।

सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के शासन में 60 हजार 300 करोड़ रूपए का कर्जा था वह अब हरियाणा प्रदेश पर 1 लाख 41 हजार 792 करोड़ कर्ज है और सरकार निरंतर कर्ज में डूबती जा रही है। उन्होने कहा कि अब हरियाणा सरकार एक हजार करोड़ रूपए की जमीन बेचकर हरियाणा का विकास करने की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि हथीन की परिवर्तन रैली प्रदेश की मनोहर सरकार को हरियाणा से चलता कर देगी। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सविता चौधरी द्वारा आयोजित इस रैली की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने की जबकि जबकि संचालन महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीता मेहता व हरियाणा कृषक समाज के अध्यक्ष ईश्वर नैन द्वारा किया गया। रैली में किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह फौगाट, पूर्व मुख्यमंत्री राव वीरेन्द्र सिंह के पौत्र राव अर्जुन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सीमा जैन के अलावा हजारों लोगों ने भाग लिया।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

– भगत सिंह , देशपाल ओमप्रकाश

Advertisement
Next Article