Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

BMC चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर, मुंबई दौरे पर जाएंगे अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुंबई दौरे पर जा रहे है। यह उनका महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार बनने के बाद पहला दौरा होगा।

10:32 AM Sep 02, 2022 IST | Desk Team

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुंबई दौरे पर जा रहे है। यह उनका महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार बनने के बाद पहला दौरा होगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुंबई दौरे पर जा रहे है। यह उनका महाराष्ट्र में  एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार बनने के बाद पहला दौरा होगा।  5 सितंबर को अमित शाह का मुंबई दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अमित शाह का ये दौरा आगामी बीएमसी चुनाव की रणनीति के हिसाब से काफी अहम होगा। मुंबई महानगरपालिका चुनावों को लेकर भाजपा एक्टिव मोड में आ गई है। एकनाथ शिंदे और भाजपा की साझा सरकार बनने के बाद इन चुनावों में नए गठबंधन की पहली परीक्षा होना है। 
Advertisement
वही, यही वजह है कि भाजपा ने इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अमित शाह का मुंबई दौरा इसी परिपेक्ष में देखा जा रहा है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि अमित शाह मुंबई आ रहे हैं। यहां वो चर्चित लालबाग के राजा गणपति का दर्शन कर सकते हैं। फडणवीस ने कहा कि इस दौरान कुछ राजनीतिक बैठकें भी होंगी। उन्होंने आगामी महानगरपालिका चुनाव में शिंदे और भाजपा गठबंधन की जीत की बात भी कही। 
महानगरपालिका चुनाव में बीजेपी लगाएगी पूरी ताकत 
मिली जानकारी के मुताबिक अमित शाह मुंबई में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे और भाजपा के स्थानीय नेताओं की एक बैठक भी ले सकते हैं। दरअसल महाराष्ट्र में अक्टूबर में मुंबई महानगरपालिका समेत कई बड़ी महानगरपालिकाओं में चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में बीएमसी में काबिज उद्धव ठाकरे की शिवसेना को हटाना भाजपा शिंदे गठबंधन की पहली कोशिश होगी। यह चुनाव ठाकरे की शिवसेना के अस्तित्व के लिए और भाजपा नेतृत्व के लिए और शिंदे गुट को शिवसेना के गढ़ में अपने आप को साबित करने के लिए बेहद अहम समझा जा रहा है।
Advertisement
Next Article