W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ब्राह्मणों को रिझाने के लिए भाजपा ने तैयार की रणनीति, सीएम - डिप्टी सीएम समेत कई केंद्रीय मंत्री संभालेंगे कमान

देश महामंत्री व प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन अभियान के प्रभारी सांसद सुब्रत पाठक ने बताया कि भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रबुद्धजन शामिल होंगे।

12:22 PM Sep 03, 2021 IST | Ujjwal Jain

देश महामंत्री व प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन अभियान के प्रभारी सांसद सुब्रत पाठक ने बताया कि भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रबुद्धजन शामिल होंगे।

ब्राह्मणों को रिझाने के लिए भाजपा ने तैयार की रणनीति  सीएम   डिप्टी सीएम समेत कई केंद्रीय मंत्री संभालेंगे कमान
Advertisement
भाजपा ब्राह्मण वोटरों को रिझाने के लिए यूपी की सभी विधान सभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेंलन करने जा रही है। पांच सितंबर से शुरू होने वाले इन सम्मेलनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी तथा केन्द्रीय मंत्री इसकी कमान संभालेंगे।
Advertisement
प्रदेश महामंत्री व प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन अभियान के प्रभारी सांसद सुब्रत पाठक ने बताया कि भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रबुद्धजन शामिल होंगे। इनमें शिक्षक, प्रोफेसर, इंजीनियर, डॉक्टर, साहित्यकार जैसे समाज के प्रबुद्ध वर्ग आते हैं। पांच सितंबर को प्रदेश के 17 महानगरों में और 6 से 20 सितंबर के बीच प्रदेश के सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पार्टी इन सम्मेलनों में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों, जनकल्याकारी योजनाओं, उपलब्धियों की चर्चा करेगी।
Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह प्रयागराज में, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या में, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल लखनऊ में, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर में, प्रदेश सहसंगठन महामंत्री कर्मवीर सहारनपुर में 5 सितंबर से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की शुरूआत करेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा चित्रकूट में, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह मथुरा में, राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर आगरा में, केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान गाजियाबाद में, वीके सिंह मेरठ में, साध्वी निरंजन ज्योति झांसी में, भानु प्रताप वर्मा मुरादाबाद में, कौशल किशोर नोएडा में, बीएल वर्मा बरेली में, पंकज चैधरी गोरखपुर में, अजय मिश्रा टेनी शाहजहांपुर में भाग लेंगे।
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×