टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

गाय, गंगा, गीता, गांव और गायत्री मंत्र के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है भाजपा : अशोक तंवर

NULL

03:18 PM Jan 13, 2018 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने आज राष्ट्रीय युवा दिवस की सभी युवाओं को शुभकामनाएं दी हैं। यहां जारी बयान में डॉ. तंवर ने स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती की बधाई देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश को युवाओं को बड़ी प्रेरणा दी और युवा होने का असली मकसद और मतलब बताया। डॉ. तंवर ने कहा कि जिस देश में स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष पैदा हुए, आज दुर्भाग्य से उसी देश में युवाओं के सपनों को तोड़ा जा रहा है। देश का युवा अंधकारमय जीवन जी रहा है। वे बेरोजगारी के संताप से परेशान हैं। देश की 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की होने के बावजूद युवाओं के बारे में सरकार कुछ नहीं सोच रही।

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने युवाओं से झूठ बोलकर सत्ता हासिल की थी लेकिन अब उनसे विमुख हुआ जा रहा है। अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार बनी है, तभी से अनुबंध और कच्चे आधार पर काम कर रहे युवा कर्मचारियों पर कुठाराघात किया जा रहा है। देश में 70 साल की आजादी में पहली बार ऐसी सरकार आई है जब हर वर्ग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। गाय, गंगा, गीता, गांव और गायत्री मंत्र के नाम पर लोगों को उलझाकर गुमराह किया जा रहा है। न तो गाय को आश्रय मिल रहा है, न गंगा की सफाई ही हुई है, गीता जयंती के नाम पर करोड़ों रुपयों का घोटाला हो रहा है और खेत किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है।

गायत्री मंत्र के जाप के बहाने सरकार एक तरफ तो करोड़ों का घोटाला कर रही है और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री बार-बार गीता जयंती पर इसी तरह से खर्च करने के बेशर्मी भरे बयान दे रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि करोड़ों युवाओं को रोजगार, छात्र संघ के चुनाव, बेरोजगारी भत्ता और कौशल विकास का बहाना लेकर सत्ता में आई भाजपा की सरकार आज युवाओं को परेशान कर रही है। उन्होंने प्रदेश के लोगों का आह्वान किया कि आने वाले चुनावों में भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकें और कांग्रेस के हाथ सत्ता सौंपें ताकि उनके अधिकारों की रक्षा हो सके।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करें।

(आहूजा)

Advertisement
Advertisement
Next Article