Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने बिहार सीएम पर साधा निशाना, कहा- नीतीश कुमार ने जनता से किया विश्वासघात

भाजपा ने फिर एक बार सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। लोकसभा चुनाव से पूर्व विपक्षी दलों को एकजुट करने के मिशन में जुटे नीतीश कुमार पर बिहार भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने हमला बोला है।

01:18 PM Sep 07, 2022 IST | Desk Team

भाजपा ने फिर एक बार सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। लोकसभा चुनाव से पूर्व विपक्षी दलों को एकजुट करने के मिशन में जुटे नीतीश कुमार पर बिहार भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने हमला बोला है।

भाजपा ने फिर एक बार सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। लोकसभा चुनाव से पूर्व विपक्षी दलों को एकजुट करने के मिशन में जुटे नीतीश कुमार पर बिहार भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार की जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि ऐसे नेता अन्य नेताओं को साथ देने का भरोसा कैसे दे सकते हैं जो पहले से ही अपने आपको प्रधानमंत्री का उम्मीदवार मान कर चल रहे हों।
Advertisement
केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के बेगूसराय से लोक सभा सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ नीतीश कुमार की मुलाकात की तस्वीरों को ट्वीट करते हुए कहा, मोदी जी और बिहार की जनता ने नीतीश जी को मुख्यमंत्री बनाया और उन्होंने मोदी जी और जनता को ही धोखा दे दिया, ऐसे विश्वासघाती महत्वाकांक्षी लोग उन अवसरवादियों को कैसे भरोसा देंगे जो पहले से ही पीएम बनने की महत्वाकांक्षाओं को पाल रहे हैं?
सीएम नीतीश विपक्ष को कर रहे एकजुट करने की कोशिश 
दरअसल, बिहार में भाजपा का साथ छोड़कर आरजेडी, कांग्रेस और अन्य दलों के साथ महागठबंधन की सरकार बनाने के बाद से ही नीतीश कुमार ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 2024 के लोक सभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से भाजपा को बाहर करने के लिए नीतीश कुमार तमाम विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। भाजपा नीतीश कुमार के इस अभियान की लगातार आलोचना करते हुए विरोधी खेमे में प्रधानमंत्री पद के लिए पहले से ही कई दावेदार होने की बात कह रहे हैं।
Advertisement
Next Article