Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बीजेपी नेता राज्यवर्धन राठौड़ का आरोप, 'भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे एंटी हिंदू'

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भारत जोड़ो यात्रा को राहुल गांधी की रीलांचिंग यात्रा बताते हुए बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में एंटी हिंदू, एंटी भारत गतिविधियों के लिए जाने जानेवाले लोग शामिल हो रहे हैं।

11:59 AM Dec 06, 2022 IST | Desk Team

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भारत जोड़ो यात्रा को राहुल गांधी की रीलांचिंग यात्रा बताते हुए बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में एंटी हिंदू, एंटी भारत गतिविधियों के लिए जाने जानेवाले लोग शामिल हो रहे हैं।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इस समय राजस्थान में यात्रा कर रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भारत जोड़ो यात्रा को राहुल गांधी की रीलांचिंग यात्रा बताते हुए बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में एंटी हिंदू, एंटी भारत गतिविधियों के लिए जाने जानेवाले लोग शामिल हो रहे हैं।
Advertisement
बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने जयपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘कांग्रेस मौका परस्त है, राहुल गांधी द्वारा नयी-नयी हिन्दुत्व की राह पकड़ने से कुछ नहीं होगा। बीजेपी इस देश की संस्कृति की रक्षा करने वाली पार्टी है जबकि कांग्रेस पायरेटेड है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह सुनने में आया है कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी की रीलॉन्चिंग के लिए 500 करोड़ रूपये खर्च हो चुके हैं।’’


बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में एंटी हिंदू, एंटी भारत गतिविधियों के लिए जाने जानेवाले लोग शामिल हो रहे हैं। समाज को बांटना, भय फैलाना, दशकों से कांग्रेस की कार्यप्रणाली रही है। कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में जनसभाओं व घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, अब जब राहुल गांधी राजस्थान आयें है, तब क्या वो गहलोत सरकार से उन वादों को पूरा करवायेगें।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार की अति हो चुकी है, ऐसा भ्रष्टाचार आज तक देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तो चरित्र में ही घोटाला भरा हैं चाहे वह इन्दिरा रसोई घोटाला हो, बिजली घोटाला, या पेपर लीक घोटाला, अवैध बजरी घोटाला, राजस्थान आज घोटालों का प्रदेश बन गया है।
Advertisement
Next Article