टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भाजपा नेता और कार्यकर्ता चुनाव के लिये तैयार हों : खट्टर

NULL

07:28 PM Jan 11, 2018 IST | Desk Team

NULL

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अब विधानसभा चुनावों के लिये तैयार होने का आहवान किया है। श्री खट्टर ने उनके यहां सरकारी आवास पर गुरुग्राम, रेवाड़, सोनीपत और कैथल जिलों के पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये आज कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में अपने लगभग सवा तीन साल के शासन में जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद की पुरानी परम्पराओं से हट कर एकसमान विकास के काम किये हैं जिनके चलते जनता का सरकार में भरोसा बढ़ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर जनाकांक्षाओं के अनुरूप विकास की 3600 घोषणाएं कीं। इनमें 65 प्रतिशत पूरी कर ली गई हैं तथा शेष पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उस क्षेत्र में भी विकास को प्राथमिकता दी जहां पार्टी का विधायक नहीं था। उन्होंने पार्टी नेताओं का आह्वान किया कि वह अपने क्षेत्र के लिए हर जरूरी मांग की उन्हें सूची बनाकर दें जिसे वर्तमान शासन में प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा सके।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहने तथा उनकी भावनाओं पर खरा उतरने वाले काम करने पर जोर दिया ताकि पांच वर्ष बाद चुनावी परीक्षा में भाजपा प्रत्येक क्षेत्र की उम्मीदों को पूरा करने वाली पार्टी के तौर पर खड़ हो और उसे लगातार दूसरी बार जनसेवा का अवसर मिले। इस मौके पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान भ्रष्ट तंत्र पर चोट करते हुए व्यवस्था परिवर्तन का बीड़ उठाया गया। इससे दलाली कर आम जनता का हक मारने वाले लोगों और उनके शुभचिंतक राजनीतिक दलों की हालत खराब हुई है और वे होहल्ला कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा सरकार ने विकास कार्य कराते समय जनता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अब संगठन को मजबूत करने तथा आम आदमी को उसकी कल्याणार्थ योजनाओं के प्रति जागरूक करें। इसका निश्चित तौर पर पार्टी को आगामी चुनाव में लाभ होगा। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल, विधायक रणधीर कापड़वास और तेजपाल तंवर अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article