Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

BJP को दुर्गंध पसंद है इसलिए बनाई गौशाला, गाय पर Akhilesh के बयान से भड़के गौसेवक

अखिलेश के गौशाला बयान पर भाजपा और गौसेवकों का विरोध

08:26 AM Mar 27, 2025 IST | Neha Singh

अखिलेश के गौशाला बयान पर भाजपा और गौसेवकों का विरोध

अखिलेश यादव ने गौशाला पर विवादित बयान देकर नई बहस छेड़ी, जिससे भाजपा और गौसेवक नाराज हो गए। अखिलेश ने कहा कि भाजपा दुर्गंध पसंद करती है, इसलिए गौशाला बनाती है। इस पर भाजपा सांसद रवि किशन और दिनेश शर्मा ने विरोध जताया और अखिलेश को सनातन विरोधी बताया। गौसेवकों ने भी कहा कि गाय हमारी मां है और उसकी सेवा में कोई दुर्गंध नहीं होती।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक नई बहस छेड़ दी है। अखिलेश ने गौशाला को लेकर विवादित बयान दिया, जिस पर भाजपा भड़क गई है। इस पर बीजेपी ने हमला बोला है। अखिलेश यादव कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में आयोजित 1108 कुंडीय महायज्ञ में पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने मां पीतांबरा की पूजा-अर्चना की। यज्ञ स्थल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने सरकार पर कई वार किए।

गायों के बारे में क्या बोले अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा, नेता जी ने जो रास्ता दिखाया है, हम उस पर चल रहे हैं। सपा के लोग विकास खुशहाली चाहते हैं, यह बीजेपी की नफरत की दुर्गंध है। कन्नौज के सुगंध के लोग सुगंध के लोग दुर्गंध को हटाएं। वह दुर्गंध पसंद करते हैं, इसलिए गौशाला बना रहे हैं। हम सुगंध पसंद करते थे इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे। सांड पकड़े नहीं जा रहे हैं और उनका पैसा खाया जा रहा है।

अखिलेश के बयान पर भड़के गौसेवक

अखिलेश के इस बयान पर मथुरा के गौ सेवा करने वालों ने नाराजगी जताई है। गौशाला के ग्वारिया का काम करने वाले लोगों ने कहा कि गाय हमारी मां है और मां की सेवा करने में कोई भी बदबू नहीं आती है। बदबू अखिलेश यादव के दिमाग में है और उन्हें अपना इलाज कराना चाहिए। हम गायों की सेवा करते हैं और हमें अच्छा लगता है।

‘इत्र का घोटाला भी हो चुका है’

अखिलेश के इस बयान पर भाजपा उन्हें सनातन विरोधी बताया है। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा गाय हमारी माता है और गोबर उतना ही पवित्र। इसे लेकर आपत्तिजनक बातें करना ठीक नहीं है। वहीं इस बयान पर बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, ‘इत्र पार्क के निर्माण के साथ ही इत्र घोटाला भी हुआ है। आप गौशाला में दुर्गंध और खुशबू क्यों ढूंढ रहे हैं। गौशाला में सनातन की आस्था ढूंढिए… ये गाय माता है और माता पर टिप्पणी नहीं की जाती।’

सपा सांसद Ramji Lal Suman के घर पर हमला, अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

Advertisement
Advertisement
Next Article