टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

BJP विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने दी वसुंधरा राजे को नसीहत, कहा- दुबारा CM बनने के विचार का कर दें त्याग

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को जन्मदिन की अग्रिम बधाई देते हुए पूर्व भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि उन्हें राजस्थान की पुन: मुख्यमंत्री बनने की सोच और विचार त्याग देना चाहिए।

05:03 PM Mar 06, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को जन्मदिन की अग्रिम बधाई देते हुए पूर्व भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि उन्हें राजस्थान की पुन: मुख्यमंत्री बनने की सोच और विचार त्याग देना चाहिए।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को जन्मदिन की अग्रिम बधाई देते हुए पूर्व भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने रविवार को कहा कि उन्हें राजस्थान की पुन: मुख्यमंत्री बनने की सोच और विचार त्याग देना चाहिए। राजे का जन्मदिन आठ मार्च को है। आहूजा ने एक वीडियो में कहा, ‘‘मैं राजे से यह विनम्र निवेदन करना चाहता हूं कि वह अब राजस्थान की पुन: मुख्यमंत्री बनने की सोच और विचार त्याग दें। वह ऐसा प्रयास करें कि उन्हें दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठाजनक कोई पद या केन्द्र में मंत्रिपद मिले।’’
BJP विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कही ये बात 
उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके समर्थकों से भी यह विनती करना चाहता हूं कि वे राजे को पुन: मुख्यमंत्री बनाने के बजाय इस बात का प्रयास करें कि किसी नये व्यक्ति को राज्य का मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिले।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी प्रकार का मतभेद या मनभेद न रखें और एकजुट होकर अगली बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सत्ता को उखाड फेंके। 
आहूजा बोले- मैंने जो भी कहा वह पार्टी के हित में कहा
अलवर के रामगढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा,‘‘ मैंने जो भी कहा वह पार्टी के हित में कहा। मेरे वीडियो के जारी करने के बाद मुझे वसुंधरा राजे के समर्थकों के फोन आये तो मैंने उन्हें बताया कि उन्हें एक व्यक्ति के अलावा पार्टी के बारे भी बात करनी चाहिए।’’ 2018 के विधानसभा चुनाव में आहूजा को रामगढ़ से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिया गया था। आहूजा ने पहले भी कहा है कि राजे को राजस्थान की पुन: मुख्यमंत्री बनने के बारे में विचार त्याग देना चाहिए।
Advertisement
Advertisement
Next Article