टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

क्रोस वोटिंग करने पर भाजपा विधायक शोभारानी पार्टी से निलंबित, कारण बताओं नोटिस जारी

राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए आज हुए चुनाव में धौलपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक शोभारानी कुशवाह को पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर क्रोस वोटिंग करने के कारण आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया।

10:31 PM Jun 10, 2022 IST | Desk Team

प्रमोद तिवारी को वोट देकर किया पार्टी व्हिप का उल्लंघन 
नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने आज मीडिया को यह जानकारी देते हुए कहा कि गत नौ जून को राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी ने व्हिप जारी कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन श्रीमती कुशवाह ने अपना वोट कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद तिवारी को दिया जो सरासर व्हिप का उल्लंघन हैं।
पार्टी ने किया निलंबित 
उन्होंने कहा कि हमारे पास 71 वोट थे एक वोट क्रोस हुआ, वह श्रीमती कुशवाह ने दिया, इसलिए हमने उन्हें निलंबित कर दिया। हमने उनसे सात दिन में जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि शेभारानी की व्यक्तिगत मजबूरियों का लाभ कांग्रेस ने उठाया है, मुझे नहीं लगता की उन्होंने यह जानबुझकर किया होगा, फिर भी पार्टी की मर्यादा को तोड़ गया है। इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया।
चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले ही श्रीमती कुशवाह के क्रोस वोट करने की चर्चा होने पर श्री कटारिया ने मीडिया से कहा था कि इस मामले में शक्त कार्यवाही की जायेगी।
 
Advertisement
Advertisement
Next Article