For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

संसद में गिरे भाजपा सांसद प्रताप सिंह सारंगी, राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा सांसद प्रताप सिंह सारंगी सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए।

06:56 AM Dec 19, 2024 IST | Ranjan Kumar

भाजपा सांसद प्रताप सिंह सारंगी सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए।

संसद में गिरे भाजपा सांसद प्रताप सिंह सारंगी  राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

संसद में आज ओडिशा के बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप सिंह सारंगी सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए। उनके सिर पर चोट लगी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सारंगी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ऊपर धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है। भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल द्वारा धक्का दिए जाने से गिरे।

अस्पताल में सारंगी को देखने भाजपा सांसद पीयूष गोयल, प्रहलाद जोशी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे हैं। इधर, राहुल गांधी का आरोप है कि भाजपा सांसदों ने उन्हें धमकाया है। संसद के मेन गेट मकर द्वार पर उनके जमावड़े के चलते उन्हें संसद में जाने में परेशानी हुई। इससे पहले राहुल भी चोटिल सारंगी को देखने पहुंचे।

दोनों सदन किए गए स्थगित

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया है कि भाजपा सांसदों ने राहुल और प्रियंका के साथ धक्का-मुक्की की है। इस बीच राज्यसभा और लोकसभा का सत्र दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित किए गए हैं। बता दें, संसद में आज सुबह इंडिया ब्लॉक और भाजपा सांसद प्रदर्शन कर रहे थे। इंडिया ब्लॉक अंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान की निंदा कर रहे थे। शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

शाह के बयान को लेकर आमने-सामने हुए पक्ष-विपक्ष

भाजपा सांसद भी अंबेडकर पर कांग्रेस के बयान का विरोध जता रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के सांसद आमने-सामने हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के बाद धक्का-मुक्की शुरू हुई।

किरेन रिजिनू ने भी कांग्रेस नेता पर लगाए आरोप

भाजपा सांसद किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल ने हमारी पार्टी के दो सांसदों को धक्का दिया। उनके खून निकल पड़े। किरेन ने कहा कि संसद शारीरिक प्रदर्शन वाली जगह नहीं है। अगर, सभी मारपीट करने लगे तो संसद कैसे चलेगा? वो नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्हें पहलवानी दिखाने की क्या जरूरत है? किरेन ने कहा कि आपने (राहुल) कराटे दूसरों को मारने के लिए सीखा है क्या। ये कोई राजा की पर्सनल प्रॉपरिटी नहीं है। हमारे सांसद भी हाथ उठाते तो क्या हाल होता? कहा कि बाद में देखेंगे कि क्या कार्रवाई करनी है।

दोनों पार्टियों के नेताओं ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप

भाजपा सांसद निशिकांत ने कहा कि आपको (राहुल गांधी) शर्म नहीं आती। आप गुंडागर्दी करते हो। बूढ़े को गिराया। इसके जवाब में राहुल ने कहा कि सारंगी ने उन्हें धक्का दिया था। राहुल के इतना कहते बीजेपी सांसद चिल्लाने लगे कि सारंगी ने राहुल को धक्का नहीं दिया, जिसके बाद राहुल वहां से चले गए।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×