Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

डोटासरा द्वारा महाराणा प्रताप पर की गई टिप्पणी पर BJP ने जताया एतराज, कांग्रेस से की माफी की मांग

बीजेपी ने इस तरह की टिप्पणियां करने को औछी एवं वोट बैंक को खुश करने की मानसिकता करार दिया है। कांग्रेस को इसपर माफी मांगनी चाहिए।

03:26 PM Feb 18, 2022 IST | Desk Team

बीजेपी ने इस तरह की टिप्पणियां करने को औछी एवं वोट बैंक को खुश करने की मानसिकता करार दिया है। कांग्रेस को इसपर माफी मांगनी चाहिए।

राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पर की गई टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने एतराज जताया। बीजेपी ने इस तरह की टिप्पणियां करने को औछी एवं वोट बैंक को खुश करने की मानसिकता करार दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने कांग्रेस से इसपर माफी की मांग की।
Advertisement
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने शुक्रवार को फिर बयान जारी कर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है, जो कांग्रेस की परंपरा रही है कि वह वोट बैंक एवं तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं, इतिहास में जब जब उन्होंने पढ़ाया हैं विकृत इतिहास पढ़ाया हैं, उनकी नजर में अकबर महान है लेकिन इस देश में तो महाराणा प्रताप ही महान रहेंगे। 
जो बयान उन्होंने दिया जिसमें महाराणा प्रताप एवं अकबर के संघर्ष को सत्ता का संघर्ष बताया है। यह पूरी दूनिया जानती हैं कि हल्दी घाटी की वह माटी जिसे दुनियां पूजती हैं। वह उस संघर्ष का प्रतीक है जो राष्ट्रवाद के लिए लड़ गया, देश की अस्मिता और स्वाभीमान के लिए लड़ गया।


उन्होंने कहा कि मुगलों से इतना विकट संघर्ष, इसका इतिहास साक्षी हैं। इसलिए इस तरह की टिप्पणियां करना यह औछी मानसिकता है और केवल अपना वेट बैंक को राजी एवं खुश करने की मानसिकता हैं। उन्होंने कहा कि समय बदल गया और पीढ़ बदल गई, इस लिहाज से जो प्रमाणिक इतिहास हैं उसे बदला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि इस अमर्यादित टिप्पणी पर प्रदेश कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए और भविष्य में इस तरह की टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए।

बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी कहा कि महाराणा प्रताप एवं अकबर के संघर्ष को सिर्फ सत्ता की लड़ई बताकर कांग्रेस ने मेवाड़ के स्वाभिमानी इतिहास को ललकारा है। महाराणा प्रताप ने आजीवन मातृभूमि की रक्षा का संकल्प जारी रखा। 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अकबर के साथ महाराणा प्रताप का युद्ध सत्ता संघर्ष नहीं, बल्कि राष्ट्र सुरक्षा का संघर्ष था। उन्होंने मेवाड़ के स्वाभिमान की खातिर जंगलों में घास की रोटियां तक खाई, ऐसे पराक्रमी योद्धा के अपमान पर कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से जनता से माफी मांगनी चाहिए।

जयपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.8 थी तीव्रता, जान-माल के नुक्सान की अभी कोई खबर नहीं

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर कहा कि इस मामले में तत्काल माफी मांगनी चाहिए और अगली बार महाराणा प्रताप का नाम सियासी जुबान पर न लाना चाहिए। उन्होंने कहा ‘‘डोटासराजी इटालियन कोचिंग से सीखा अपना इतिहास हमें न बांचें।’’ 
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने अकबर से स्वतंत्रता के लिए रण किया था, धर्म रक्षा का युद्ध किया था, मरुधरा के परचम को ऊंचा रखने की जंग की थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुगल चले गए अपने पीछे कांग्रेसी एजेंटों को छोड़कर जो मातृभूमि के सम्मान की लड़ई को सत्ता से जोड़ देते हैं। 
उन्होंने कहा कि डोटासरा किस आधार पर कह रहे हैं कि महाराणा प्रताप ने अकबर से सत्ता के लिए युद्ध किया था। इसी तरह केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के नेता कभी कहते है कि भगवान राम काल्पनिक है और इस बार डोटासरा ने अकबर और महाराणा प्रताप के संघर्ष को सत्ता के लिए बता दिया। तुष्टिकरण के लिए बार बार ऐसे बयान देना दुर्भाज्ञपूर्ण और निंदनीय है। 
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ सत्ता का ध्यान रखने वाली कांग्रेस धर्मरक्षा, स्वाभिमान, मातृभूमि की स्वतंत्रता एवं सम्मान के बारे में भला क्या जानेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देकर बयानवीर बनने की नाकाम कोशिश करने वाले डोटासरा को इतिहास के प्रति जानकारी दुरूस्त करके राजस्थान की जनता से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के इस अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए।
Advertisement
Next Article