Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

2023 चुनाव को लेकर BJP पार्टी चितिंत! राज्यों में शासन को स्थापित करने के लिए शाह,नड्डा और योगी ने की बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने और स्थानीय निकाय चुनावों सहित आगामी चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को एक बैठक की।

07:10 PM Dec 13, 2022 IST | Desk Team

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने और स्थानीय निकाय चुनावों सहित आगामी चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को एक बैठक की।

देश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह और अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के साथ सीएम योगी में राज्य की राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने गए। इतना ही नहीं. यूपी में 2024 में नगर निकाय के चुनाव होने है तो इसको लेकर भी  बीेृजेपी पार्टी तैयारियो में जूट गई है। 
Advertisement
जानकारी के मुतािक  यह बैठक नड्डा के आवास पर हुई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष सहित संगठन से जुड़े अन्य प्रमुख नेताओं ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश में हालिया उपचुनाव के नतीजे पार्टी के लिए मिले-जुले रहे। खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को समाजवादी पार्टी (सपा) समर्थित राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के उम्मीदवार के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा, जबकि रामपुर सीट उसने सपा से छीन ली। सपा मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में जीतने में सफल रही। मैनपुरी को सपा का गढ़ कहा जाता है।
Advertisement
Next Article