Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले पायलट बोले- भाजपा का पहला इंजन लखनऊ व दूसरा दिल्ली में जब्त होगा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान सरकार में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा जुबानी हमला बोला। पायलट ने कहा कि भाजपा का पहला इंजन लखनऊ व दूसरा दिल्ली में जब्त होगा।

05:28 PM Mar 09, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान सरकार में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा जुबानी हमला बोला। पायलट ने कहा कि भाजपा का पहला इंजन लखनऊ व दूसरा दिल्ली में जब्त होगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान सरकार में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा जुबानी हमला बोला। पायलट ने कहा कि भाजपा का पहला इंजन लखनऊ व दूसरा दिल्ली में जब्त होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम बदलाव लाने वाले होंगे और कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहेगा।  
Advertisement
केंद्र सरकार के आठ साल का शासन जनता ने देखा है  
बता दे कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम के संबंध में सवाल करने पर टोंक में पत्रकारों से बातचीत में पायलट ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार के आठ साल का शासन जनता ने देखा है और अलग-अलग राज्यों से जो फीडबैक मुझे मिला है उसके अनुसार मेरा मानना है कि बदलाव लगभग तय है और चाहे वह उत्तर प्रदेश में है, उत्तराखंड हो या केंद्र की सरकार है… जहां जहां भी भाजपा की सरकारे हैं, लोगों के मन में भारी असंतोष है।’’  उन्होंने कहा, ‘‘लगातार आठ साल में भाषण दिए गए, झांसे दिए गए, लुभावने सपने दिखाए गए लेकिन इन सात आठ साल में धरातल पर जो हुआ वह जगजाहिर है।’’   
मुझे ऐसा लगता है कि जब परिणाम आएंगे तो बदलाव होगा 
पायलट ने कहा, ‘‘मुझे ऐसा लगता है कि जब परिणाम आएंगे तो बदलाव होगा। कांग्रेस का प्रदर्शन काफी बेहतर रहेगा और वह कई राज्यों में सरकार बनाएगी। उत्तर प्रदेश के मामले में मैं कहना चाहता हूं कि वहां बदलाव होना निश्चित है और बदलाव की शुरुआत प्रियंका गांधी वाद्रा व कांग्रेस के जमीन पर खड़े होने से हुई है। हाथरस, उन्नाव, लखीमपुर खीरी जहां कहीं दलित, किसान, महिलाओं पर अत्याचार हुए तो उसका सबसे मुखर विरोध प्रियंका गांधी ने किया। इसका हमें कितना फायदा मिलेगा यह कल देखना होगा।’’  

यूक्रेन: राजधानी कीव में लगातार बज रहे हवाई हमलों के सायरन, रूसी सैनिकों ने कई शहरों की कर दी है घेराबंदी

पहला इंजन सीज होगा लखनऊ में और दूसरा इंजन सीज होगा दिल्ली में 
उन्होंने दावा किया, ‘‘लेकिन योगी जी की सरकार के खिलाफ… ये अपने आप को डबल इंजन सरकार बोलते हैं तो पहला इंजन सीज होगा लखनऊ में और दूसरा इंजन सीज होगा दिल्ली में। उल्टी गिनती चालू हो गई है। भाजपा के हमारे साथियों को समझना होगा कि आप कब तक लोगों को गुमराह करते रहेंगे।’’ 
एग्जिट पोल के बारे में कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘एक्जिट पोल हमेशा सही आए हों ऐसा नहीं हुआ। हमें कल तक का इंतजार करना चाहिए। लेकिन याद रखें कि 32 साल बाद कांग्रेस पार्टी पहली पर 400 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हमारा प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा, वोट प्रतिशत बढ़ेगा। प्रियंका गांधी ने 300 से ज्यादा सभाएं की हैं हम सबने अपना योगदान दिया है।’’
Advertisement
Next Article