For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

संविधान की रक्षा के लिए भाजपा को सत्ता से दूर रखना चाहिये : येचुरी

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी ने रविवार को कहा कि संविधान की रक्षा और लोगों के अधिकारों की गारंटी के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर रखना चाहिये।

06:32 PM Sep 18, 2022 IST | Desk Team

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी ने रविवार को कहा कि संविधान की रक्षा और लोगों के अधिकारों की गारंटी के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर रखना चाहिये।

संविधान की रक्षा के लिए भाजपा को सत्ता से दूर रखना चाहिये    येचुरी
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी ने रविवार को कहा कि संविधान की रक्षा और लोगों के अधिकारों की गारंटी के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर रखना चाहिये। येचुरी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हैदराबाद की मुक्ति में भाजपा की कोई भूमिका नहीं है और पार्टी इतिहास को तोड़ना-मरोड़ना चाहती है।
Advertisement
केंद्रिय एजेसियों को दूरूपयोग रोकने के लिए भाजपा को राजनीतिक ताकत बनने से रोकना होगा
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘अगर आप भारत को धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में बचाना चाहते हैं, अगर आप भारतीय संविधान की सुरक्षा चाहते हैं और गारंटीकृत अधिकार लोगों को दिलाना चाहते हैं, अगर मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि केंद्रीय एजेसियों का दुरुपयोग सत्तारूढ़ दल के राजनीतिक हथियार के तौर पर न हो, तो आपको भाजपा को राजनीतिक ताकत बनने और सत्ता में बने रहने से रोकना होगा।’’
भाजपा तथ्यों को तोड़ -मरोड़कर हैदराबाद अनुबंध पर भम्र पैदा करने की कोशिश कर रही हैं 
Advertisement
उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल की रैली और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विभिन्न नेताओं के साथ बैठक धर्मनिरपेक्ष दलों को एक साझा एजेंडे के तहत एक साथ लाने की पहल है। येचुरी ने कहा कि भाजपा तथ्यों को तोड़-मरोड़कर हैदराबाद राज्य के अनुबंध पर भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही है।
भाजपा ने 17 सितंबर को मनाया था आत्मसमर्पण दिवस 
उन्होंने कहा कि भाजपा तेलंगाना में सत्ता में आना चाहती है, इसलिए वह इतिहास को तोड़-मरोड़ रही है और सांपदायिकता को बढ़ावा दे रही है। वाम नेता के अनुसार, वे लोग (भाजपा) 17 सितंबर को निजाम के ‘‘आत्मसमर्पण दिवस’’ के रूप में मना रहे हैं।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×