टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद रहे उपवास पर

NULL

02:52 PM Apr 13, 2018 IST | Desk Team

NULL

यमुनानगर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद रहे उपवास पर। जिले के सभी विधायकों पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला एवं अंबाला से भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया ने भी उपवास रखकर जताया रोष। संसद के बजट सत्र में व्यवधान डाले जाने के विरोध में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसद उपवास पर रहे। यमुनानगर के नेहरु पार्क में अंबाला लोकसभा क्षेत्र से सांसद रतन लाल कटारिया व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भाजपा विधायक घनश्याम अरोड़ा, श्याम सिंह राणा, बलवंत सिंह एवं कार्यकर्ताओं के साथ उपवास पर रहे।

Advertisement

कटारिया का कहना है कि जो पार्टी 55 वर्षों तक केन्द्र में सत्ता में रही और 70 वर्षों से देश के संसदीय इतिहास का मुख्य हिस्सा रही है उसी कांग्रेस ने दोनों सदनों को बाधित किया है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र का पहला चरण पूरी तरह सफल रहा था लेकिन दूसरे चरण में कांग्रेस ने क्षेत्रीय दलों की पिछलग्गू बनकर कार्यवाही बाधित की और लोकतंत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले जनादेश का अपमान किया है।

कटारिया ने कहा कि हमारा उपवास असली है, छोले भटूरे वाला नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा पूरे देश को एक सूत्र में बाँधने के प्रयास में लगी हुई है लेकिन कांग्रेस लोकतंत्र विरोधी एवं विभाजनकारी राजनीति कर रही है जिससे देश की अखंडता को नुक़सान हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में देश में एक निर्णायक, पारदर्शी और सुशासन देने वाली मजबूत सरकार है जिसके चार साल के कार्यकाल में देश में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएँ चलाई गई और आम जन को उनसे बहुत फ़ायदा मिला है। मोदी जी के विरोध के सारे हथकंडों में विफल हो चुका विपक्ष अब संसद में अवरोध उत्पन्न करने की साजिश पर उतर आया है। बराला ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं कि सदन में कामकाज को बाधित करना कहां की नैतिकता है? आजादी के बाद देश की ये पहली घटना है कि सदन को बेवजह चलने नहीं दिया गया है।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

– संदीप शर्मा

Advertisement
Next Article