भाजपा ने क्रमबद्ध तरीके से संवैधानिक संस्थाओं की साख गिराई: सचिन पायलट
02:04 AM Mar 01, 2024 IST | Sagar Kapoor
Advertisement
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र में दस साल के शासन के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश में संवैधानिक संस्थाओं की साख को क्रमबद्ध तरीके से कमजोर किया है।
केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित ‘समराग्नि मार्च’ कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को चुनाव जीतने या हारने की चिंता नहीं है बल्कि इस बात की फिक्र है कि भाजपा गणराज्य और उसके लोकतंत्र की साख को कमतर करने का प्रयास कर रही है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ ‘इंडिया’ गठबंधन को चुनाव में जीतना होगा। अन्यथा, देख लीजिए मणिपुर में क्या हुआ।’’
Advertisement
Advertisement